31वीं राजस्थान सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता : श्रीगंगानगर दोनों वर्गों में बनी चैंपियन, यश यादव और अशनूर रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

बालिका वर्ग में हनुमानगढ़ को 17-14 (12-04) से हराया

31वीं राजस्थान सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता : श्रीगंगानगर दोनों वर्गों में बनी चैंपियन, यश यादव और अशनूर रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
श्रीगंगानगर ने 31वीं राजस्थान सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिताब जीते। बालक वर्ग में बीकानेर को 26-22 और बालिका वर्ग में भीलवाड़ा को 16-15 से हराया। जयपुर दोनों वर्गों में तीसरे स्थान पर। यश यादव और अशनूर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।

जयपुर। श्रीगंगानगर के लड़कों एवं लड़कियों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए अजमेर में संपन्न हुई 31वीं राजस्थान सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम किए। बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में गंगानगर ने बीकानेर को 26-22 (13-11) से तथा बालिका वर्ग के फाइनल में गंगानगर ने भीलवाड़ा को 16-15 (09-09) से हराया। वहीं जयपुर दोनों वर्गो में तीसरे स्थान पर रहा। उसने बालक वर्ग में दुलमाना हैंडबॉल एकेडमी को 20-16 (10-07) से तथा बालिका वर्ग में हनुमानगढ़ को 17-14 (12-04) से हराया।

प्रतियोगिता में जयपुर का यश यादव बालक वर्ग में तथा गंगानगर की अशनूर बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही। दोनों को स्वर्गीय अमृत कुमार नाटा और स्वर्गीय इरफान अली गौड़ की स्मृति में राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा 1500-1500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष चंद्रकांत सैनी ने की।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल