70 दिन में 66 खिलाड़ियों ने दागे 852 गोल : पद्मनाभ, वाटसन और ध्रुव रहे टॉप थ्री स्कोरर

जयपुर टीम का रहा दबदबा 

70 दिन में 66 खिलाड़ियों ने दागे 852 गोल : पद्मनाभ, वाटसन और ध्रुव रहे टॉप थ्री स्कोरर

जयपुर पोलो सीजन (19 जनवरी-29 मार्च) में पद्मनाभ सिंह 83 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर, लांस वाटसन (82) दूसरे और ध्रुवपाल गोदारा (66) तीसरे स्थान पर। 70 दिन चले सीजन में 66 खिलाड़ियों ने 852 गोल किए।

जयपुर। अनुभवी खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह, दक्षिण अफ्रीका के लांस वाटसन और ध्रुवपाल गोदारा राजस्थान पोलो क्लब में 19 जनवरी से 29 मार्च तक आयोजित जयपुर पोलो सीजन के टॉप थ्री गोल स्कोरर रहे। पद्मनाभ सिंह जहां 83 गोल दागकर शीर्ष पर रहे, वहीं उनसे सिर्फ एक गोल कम 82 गोलों के साथ लांस वाटसन दूसरे और ध्रुवपाल गोदारा 66 गोल के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पद्मनाभ ने जहां सीजन के पूरे दस टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया, वहीं लांस वाटसन और ध्रुवपाल गोदारा छह टूर्नामेंटों में ही खेले। सत्तर दिन चले जयपुर पोलो सीजन में देश-विदेश के कुल 66 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और इस दौरान 10 टूर्नामेंटों में कुल 852 गोल दागे गए। सिद्धांत शर्मा और सैंटियागो माराम्बियो ने 52-52 गोल किए, वहीं मटियास वियाल ने 36 गोल बनाकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

जयपुर टीम का रहा दबदबा :

पूरे सीजन में जयपुर टीम का दबदबा रहा, जिन्होंने सबसे ज्यादा टूर्नामेंट जीते। जयपुर टीम ने 8 गोल के कोग्निवेरा कप से अपने अभियान की शुरुआत की। इसके बाद जयपुर/अरावली ने 14 गोल के सिरमौर कप का खिताब अपने नाम किया। जयपुर टीम ने एसएमएस गोल्ड वाज कप, श्री सीमेंट कप और सत्र के आखिरी टूर्नामेंट आरपीसी कप का खिताब भी जीता।

यह भी रहे विजेता :

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की दावेदारी के लिए जीत जरूरी, लखनऊ के खिलाफ वैभव, यशस्वी और ध्रुव की तिकड़ी मेजबान की ताकत

राजमाता गायत्री देवी मेमोरियल कप (6 गोल) का खिताब जिन्दल- बेदला ने जीता, वहीं सवाई मानसिंह पोलो कप में ऑप्टिमस अचीवर्स विजेता बनी। 14 गोल के जयपुर ओपन भवानी सिंह कप का खिताब कैरिसिल सुहाना ने अपने नाम किया। राजस्थान टूरिज्म कप में वी पोलो विजेता बनी। जयगढ़ टीम ने आरपीसी कप  टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया। 

Read More आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी एलएसजी, राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट से जीती

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
राजस्थान सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य शहरी कारोबारों के लिए नई लाइसेंस फीस व्यवस्था लागू। स्वायत्त शासन विभाग की...
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद
क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी
युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ई-रिक्शा बैटरी चोर गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार