69 वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, सूर्या पब्लिक स्कूल ने जीता उद्घाटन मैच

संस्था के निदेशक ओम प्रकाश चौधरी ने अतिथियों का सम्मान किया

69 वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, सूर्या पब्लिक स्कूल ने जीता उद्घाटन मैच

सूर्या पब्लिक स्कूल ने 69 वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय गजाधरपुरा को एकतरफा मुकाबले में 41-6 अंकों से रौंद दिया।

जयपुर। सूर्या पब्लिक स्कूल ने देवांश पब्लिक स्कूल हाथोज में आरंभ हुई झोटवाडा (ग्रामीण) की मिडिल स्कूलों की 69 वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के उद्घाटन मैच में राजकीय विद्यालय गजाधरपुरा को एकतरफा मुकाबले में 41-6 अंकों से रौंद दिया। अन्य मैचों में मॉडल स्कूल ने सेंट विलियम नीमेडा को 41-9 से व रामेश्वरम स्कूल ने एमएनएनएस कालवाड को 52-24 से हराया।

आयोजन प्रभारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ईश्वर सिंह शेखावत के अनुसार खो-खो में भारती विद्या निकेतन ने राव इंटरनेशनल को एक अंक से, सेन्ट पॉल ने पीएम श्री बावडी को 10 अंकों से व अल्का मॉडर्न ने स्प्रिंग डेल्स को 3 अंकों से शिकस्त दी। इससे पूर्व इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन सीबीईओ (झोटवाडा-ग्रामीण) बीना खत्री एवं कृष्णदास महाराज ने किया। इससे पूर्व संस्था के निदेशक ओम प्रकाश चौधरी ने अतिथियों का सम्मान किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से एक अवैध...
गुटेरेस ने युद्धविराम बढ़ाने का किया स्वागत : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक जरूरी कदम, बोले- इससे लड़ाई का एक निकलेगा वास्तविक समाधान
सीएम योगी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला: कोई माई का लाल बंगाल की अस्मिता से नहीं कर सकता खिलवाड़, 4 मई को राज्य में लहराएगा भाजपा का “भगवा ध्वज”
पहलगाम हमले के शहीदों को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश
सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 21 पहुँचीं
किसानों को मिला संबल : 5 किस्तों में 2726 करोड़ रुपए हस्तांतरित, प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक मजबूती
ईरान ने ट्रंप के युद्धविराम विस्तार को 'चाल' बताकर किया खारिज: कहा-हमने कभी इसकी मांग नहीं की, नौसैनिक नाकेबंदी की निंदा की