डब्ल्यूपीएल का मेगा ऑक्शन 27 को नई दिल्ली में : नीलामी में 83 विदेशी, 55 अनकैप्ड, 4 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल

क्रांति, अमीलिया और लैनिंग की बेस प्राइस 50 लाख

डब्ल्यूपीएल का मेगा ऑक्शन 27 को नई दिल्ली में : नीलामी में 83 विदेशी, 55 अनकैप्ड, 4 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल
डब्ल्यूपीएल मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगा, जिसके लिए बीसीसीआई ने 277 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। पाँच टीमों में 73 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। मार्की सेट में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, एलिसा हीली और मेग लैनिंग जैसी सितारे शामिल हैं। यूपी वॉरियर्ज के पास सबसे बड़ा 14.50 करोड़ का पर्स है।

मुंबई। मुंबई इंडियंस वर्तमान में डब्ल्यूपीएल की चैंपियन है। 2025 के फाइनल में उसने दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया था। विमेंस प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने 277 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। 5 टीमों में 73 खिलाड़ियों की जगह खाली है। ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगा। यूपी वॉरियर्ज की टीम सबसे ज्यादा 14.50 करोड़ रुपए का पर्स लेकर नीलामी में उतरने वाली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का पर्स सबसे छोटा रहेगा।

दीप्ति, हीली मार्की सेट में शामिल :

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में सबसे पहले मार्की प्लेयर्स का नाम आएगा। इस सेट में 8 खिलाड़ियों को रखा गया। जिनमें भारत की दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह के अलावा विदेश की 6 प्लेयर्स हैं। जिनमें न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, अमीलिया केर, इंग्लैंड की सोफी एकलस्टन, ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग, एलिसा हीली और दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट भी शामिल हैं।

13 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख रुपए :

Read More वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 

वोल्वार्ट की बेस प्राइस 30 लाख और रेणुका की 40 लाख रुपए है। इनके अलावा मार्की सेट की 6 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। इस सेट के अलावा भी 13 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख रुपए रहेगी। जिनमें फीबी लिचफील्ड, पूजा वस्त्राकर, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल और जॉर्जिया वेयरहम,अमीलिया और लैंनिंग, जैसी प्लेयर्स शामिल हैं।

Read More टी-20 सीरीज : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को किया 3-0 से क्लीन स्वीप

5 टीमों में 23 विदेशी प्लेयर्स की जगह खाली :

Read More एशियन गेम्स में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता पहला स्वर्ण पदक

डब्ल्यूपीएल के 3 सीजन खत्म होने के बाद अब मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। 5 टीमों में 73 प्लेयर्स की जगह खाली है, जिनमें से 23 विदेशी प्लेयर्स हो सकती हैं। ऑक्शन में 83 विदेशी, 155 अनकैप्ड और 4 एसोसिएट देशों की प्लेयर्स हैं। इनके अलावा भारत की 35 इंटरनेशनल प्लेयर्स भी नीलामी में आएंगी।

बांग्लादेश की शोरना सबसे युवा खिलाड़ी :

बांग्लादेश की शोरना सबसे युवा ऑक्शन में बांग्लादेश की ऑलराउंडर शोरना अख्तर और वेस्टइंडीज की जजरा क्लैक्सटन सबसे युवा प्लेयर्स रहेंगी। शोरना 18 और जजरा 19 साल की हैं। भारत से 22 साल की क्रांति गौड़ भी ऑक्शन में उतरने वाली हैं।

5 टीमों के पास 41.10 करोड़ रुपए का पर्स :

डब्ल्यूपीएल की 5 टीमों के पास 41.10 करोड़ रुपए का पर्स है। इनमें यूपी वॉरियर्ज के पास सबसे ज्यादा 14.50 करोड़ रुपए रहेंगे, क्योंकि उन्होंने अनकैप्ड श्वेता सहरावत के अलावा किसी भी प्लेयर को रिटेन नहीं किया। चैंपियन मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़ रुपए और रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स 5.70 करोड़ रुपए का पर्स लेकर ऑक्शन में आएंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस