राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग की अनूठी कैप्टन मीट : स्पेशल प्रेस कान्फ्रेंस का हुआ आयोजन, बच्चें बने रिपोर्टर

टीम को आगे बढ़ाने की प्रेरणा कहां से मिलती है ? 

राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग की अनूठी कैप्टन मीट : स्पेशल प्रेस कान्फ्रेंस का हुआ आयोजन, बच्चें बने रिपोर्टर

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल से पहले अनोखी पहल करते हुए कप्तान रियान पराग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा खिलाड़ियों को पत्रकार बनाया। राजस्थान रॉयल्स अकादमी पुणे के बच्चों ने सवाल पूछे, जिनका पराग ने खुलकर जवाब दिया।

जयपुर। आईपीएल के मुकाबलों से पहले किसी टीम के कप्तान की औपचारिक प्रेस कान्फ्रेंस आमतौर पर अनुभवी पत्रकारों के सवालों से भरी होती है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने इस बार अनूठी पहल की है। फ्रेंचाइजी ने अपने नवनियुक्त कप्तान रियान पराग की एक स्पेशल प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें पत्रकारों की भूमिका राजस्थान रॉयल्स एकेडमी पुणे के युवा खिलाड़ियों ने निभाई।

यह उभरते रिपोर्टर नए कप्तान से रूबरू हुए। इनके सवाल भी कुछ अलग थे, जैसे नेतृत्व का एहसास कैसा होता है? दबाव की स्थिति में कप्तान खुद को कैसे संभालता है? टीम को आगे बढ़ाने की प्रेरणा कहां से मिलती है? रियान पराग ने भी बच्चों के हर  सवाल का जवाब खुलेपन और गर्मजोशी से दिया। उन्होंने अपने क्रिकेट सफर, जिम्मेदारियों और कप्तानी को लेकर उत्साह को साझा किया। राजस्थान रॉयल्स की यह पहल सिर्फ युवा सोच और नई पीढ़ी को मंच देने का संदेश भी थी।  इस अवसर पर राजस्थान रॉयल्स के मुख्य परिचालन अधिकारी आलोक चित्रे ने कहा कि नवाचार केवल मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात में भी झलकता है कि हम अपने प्रशंसकों से कैसे जुड़ते हैं। कप्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस हर सीजन का अहम पड़ाव होती है और हम इसे अपने फैन-फर्स्ट दृष्टिकोण के अनुरूप नए अंदाज में प्रस्तुत करना चाहते थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में आचरण को बताया शर्मनाक भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में आचरण को बताया शर्मनाक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया एआई समिट में कांग्रेस के व्यवहार की आलोचना करते हुए इसे वैश्विक मंच पर भारत...
सीएम ममता ने लगाया एसआईआर प्रक्रिया में 10 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कम होने का आरोप, 28 फरवरी को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
ऑप्टिकल संचार और 6जी तकनीक में चीन को मिली बड़ी कामयाबी, डेटा ट्रांसमिशन की गति में स्थापित किया नया विश्व कीर्तिमान
अब अफसर सीधे सुनेंगे जनता की बात, 181 हेल्पलाइन पर 35 सीनियर IAS की तैनाती
राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में पार्किंग ठेकेदार को चिकित्सालय अधीक्षक अरविंद खरे ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
डॉ. डेविड फ्रॉले ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, आयुर्वेद व सनातन संस्कृति पर हुई चर्चा, बोलें-राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे सीएम 
केबीसी विजेता आशीष को जन्मदिन पर मिली 'हीरो एक्सट्रीम' की सौगात