टी-20 : अभिषेक का तूफानी शतक, भारत को मिली अजेय बढ़त

न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

टी-20 : अभिषेक का तूफानी शतक, भारत को मिली अजेय बढ़त
टीम अर्धशतक 2.2 ओवर में बना दिया। इससे पहले उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2.5 ओवर में अर्धशतक बनाया था । भारत ने 13.2 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की।

वेलिंग्टन । ओपनर अभिषेक शर्मा (113) की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 में 40 गेंद शेष रहते छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली । न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल की नाबाद 89 रन की आतिशी पारी की बदौलत तीन विकेट पर 198 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन अभिषेक के शतक के सामने यह स्कोर छोटा साबित हुआ और भारत ने 13.2 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की । प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक ने 38 गेंदों पर 113 रन की आतिशी पारी में नौ चौके और 11 छक्के लगाए ।

ऑफ साइड में रहा अभिषेक का दबदबा

अभिषेक की पारी की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने ऑफ साइड, खासकर कवर एरिया में दबदबा बनाया, जहां उन्होंने अपने 113 रनों में से 51 रन बनाए । न्यूजीलैंड ने गेंद को फुल और यॉर्कर लेंथ के करीब रखकर भारत के बॉलिंग प्लान को दोहराने की कोशिश की, लेकिन भारत के ओपनर अपनी कलाइयों का शानदार इस्तेमाल करते हुए छोटी स्क्वायर बाउंड्री का फायदा उठाने में कामयाब रहे। मिचेल सेंटनर ने क्रीज पर दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ खुद को रोके रखा और ओपनिंग साझेदारी टूटने के बाद ही मैदान पर आए ।'

भारत की विस्फोटक शुरुआत

Read More अंडर 14 नेशनल कप : कोडाई अकादमी ने यती क्रिकेट अकादमी को हराया

अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। दोनों ने पुरुषों के टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का सबसे तेज टीम अर्धशतक 2.2 ओवर में बना दिया। इससे पहले उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2.5 ओवर में अर्धशतक बनाया था ।

Read More सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा

 

Read More सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम चंडीगढ़ रवाना, राजस्थान का पहला मुकाबला 26 को हरियाणा से

 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार पंचायत समितियों की 90 सीटों पर मुकाबला, बकानी में सुबह 10 बजे तक 19.08 प्रतिशत मतदान चार पंचायत समितियों की 90 सीटों पर मुकाबला, बकानी में सुबह 10 बजे तक 19.08 प्रतिशत मतदान
शुरू हुआ दूसरे चरण का मतदान, सुबह केंद्रों पर रही कम भीड़,106 वर्षीय कंवरलाल गुर्जर ने भी किया मतदान।
मिलीभगत और गलत कार्रवाई, हथियार तस्करी के मामले में सीएसटी का हेड कांस्टेबल समेत 4 गिरफ्तार
उप्र विधान परिषद चुनाव: लखनऊ, बरेली और मेरठ में BJP ने लहराया परचम, वाराणसी में SP को मिली जीत
सूखे की सूची से बाहर किसानों की भी सुने सरकार, दोबारा हो गिरदावरी : अशोक गहलोत
तकनीकी विकास के बीच नौकरी की चिंता
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का, निवेश से पहले पढ़ लें ये खबर
टी-20 : अभिषेक का तूफानी शतक, भारत को मिली अजेय बढ़त