एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 लीग : आरडी क्रिकेट एकेडमी ने गीता आश्रम को 213 रनों से रौंदा, वीरेन की पारी पर फिरा पानी

निखिल और आयुष्मान की धमाकेदार बल्लेबाजी

एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 लीग : आरडी क्रिकेट एकेडमी ने गीता आश्रम को 213 रनों से रौंदा, वीरेन की पारी पर फिरा पानी
कोडई क्रिकेट ग्राउंड, मुहाना में खेले गए एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 लीग के एक मुकाबले में आरडी क्रिकेट एकेडमी ने गीता आश्रम को 213 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया।

जयपुर। कोडई क्रिकेट ग्राउंड, मुहाना में खेले गए एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 लीग के एक मुकाबले में आरडी क्रिकेट एकेडमी ने गीता आश्रम को 213 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरडी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 7 विकेट खोकर 358 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में गीता आश्रम की पूरी टीम 34 ओवरों में महज 145 रनों पर ही ढेर हो गई।

आरडी क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद मजबूत रही। सलामी बल्लेबाज निखिल ने गीता आश्रम के गेंदबाजों की जमकर क्लास लेते हुए मात्र 49 गेंदों में 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 93 रनों की पारी खेली। उनका बखूबी साथ निभाते हुए आयुष्मान एम सोनी ने भी 42 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्का जड़कर 69 रन बनाए। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 170 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। मध्यक्रम में कुणाल कुमार ने भी संभलकर खेलते हुए 57 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया, जबकि रशीद ने भी 42 गेंदों में 13 चौकों की मदद से आतिशी 69 रन बटोरे। गीता आश्रम की तरफ से रमन स्वामी और अक्षय गंगवाल ने 2-2 विकेट चटकाए।

359 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गीता आश्रम की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। सलामी बल्लेबाज गगन मीणा (21 रन) के आउट होने के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। हालांकि, वीरेन सिंह ने एक छोर संभाले रखा और 62 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 62 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। वीरेन के अलावा सिर्फ जय शर्मा (15 रन) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। आरडी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। कप्तान हिमांक सैनी ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके । वहीं, रशीद ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी जौहर दिखाते हुए 3 विकेट अपने नाम किए । प्रान सिंह को 2, जबकि अक्षंश बलोट और मानशी गुप्ता को 1-1 विकेट मिला, जिसकी बदौलत पूरी गीता आश्रम 145 रनों पर सिमट गई।


 

Read More जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने की मिली मंजूरी

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन