मेसी के स्वागत के बाद झलक न दिखने से गुस्साए दर्शक : भड़के समर्थकों ने तोड़ी कुर्सियां, एथलेटिक ट्रैक पर फेंकी बोतलें

समर्थक उनको फुटबॉल का भगवान मानते हैं

मेसी के स्वागत के बाद झलक न दिखने से गुस्साए दर्शक : भड़के समर्थकों ने तोड़ी कुर्सियां, एथलेटिक ट्रैक पर फेंकी बोतलें

14 साल बाद कोलकाता पहुंचे फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी का स्वागत भव्य रहा, लेकिन स्टेडियम में केवल 22 मिनट रह पाने से हजारों प्रशंसक नाराज हो गए। टिकट धारकों ने कुर्सियाँ तोड़ी और वस्तुएँ फेंकी। मेसी का कार्यक्रम सुरक्षा और अधिकारियों की घेरेबंदी में सीमित रहा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और सौरव गांगुली भी उपस्थित रहने वाले थे।

कोलकाता। अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी को 14 साल बाद फुटबॉल के दीवानों के शहर कोलकाता में लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। शहर में हजारों प्रशंसक, अपने पसंदीदा वैश्विक सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए, मध्यरात्रि के बाद कड़ाके की ठंड में भी डटे रहे। हालांकि, बाद में साल्ट लेक स्टेडियम (युवा भारती क्रीड़ांगन) में यह उत्साह उस समय अराजकता और निराशा में बदल गया, जब उनके प्रशंसक मेसी की एक झलग ठीक से नहीं पा सके।

मेसी का विमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल देर रात उतरा। उनके आगमन पर वहां मौजूद लोगों में जोश भर गया। उनके समर्थक बार्सिलोना की नंबर 10 जर्सी पहने उनका नाम लेकर चिल्ला रहे थे और अर्जेंटीना के झंडे लहरा रहे थे। भारी सुरक्षा तैनाती के बावजूद, भीड़ हवाई अड्डे के परिधि और हयात रीजेंसी होटल के पास जमा हो गई। मेसी को इस होटल में ठहराया गया था।  कोलकाता शहर ने मेसी की दूसरी यात्रा को यादगार बनाने के लिए पूरे मन से तैयारी की थी। इनमें ईएम बाईपास पर लेक टाउन क्रॉसिंग पर फैन जोन और एक विशाल 70 फुट की प्रतिमा शामिल थी। सूत्रों ने बताया कि साल्ट लेक स्टेडियम के पास होटल जाते समय, मेसी को शहर के प्रवेश द्वार वीआईपी रोड पर बिग बेन क्लॉक टॉवर के पास फीफा विश्व कप पकड़े हुए उनकी एक सफेद प्रतिमा दिखाई गई।

प्रशंसकों की भीड़ में नादिया जिले के कल्याणी से एक किशोर लड़का भी व्हीलचेयर पर यात्रा करके आया था। मेसी के कट्टर समर्थक उनको फुटबॉल का भगवान मानते हैं। मोहन बागान क्लब के सदस्य सुरजेंदु गांगुली ने कहा कि मेसी का कोलकाता आना एक बड़ी बात है। यह वैसा ही है जैसे 1977 में पेले हमारे क्लब के खिलाफ एक दोस्ताना मैच खेलने के लिए इस शहर में आए थे। तब भी शहर के लोगों में इसी तरह का जोशखरोश देखा गया था। इंटर मियामी के लिए खेलने वाले 38 वर्षीय मेसी का शहर में संक्षिप्त कार्यक्रम था, जिसके बाद उन्हें एक प्रदर्शनी कार्यक्रम के लिए शाम को हैदराबाद रवाना होना था। यह विवेकानंद युवा भारती स्टेडियम मेसी के लिए विशेष महत्व रखता है। यहीं पर दो सितंबर 2011 को उन्होंने पहली बार अर्जेंटीना की कप्तानी करते हुए वेनेजुएला के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई थी।

मेसी का यहां स्टेडियम में स्वागत तब बदल गया, जब  मेसी मुश्किल से 22 मिनट तक मैदान में रहे। जबकि आयोजकों का वादा था कि वह एक घंटे से कहीं अधिक समय तक वहां रुकेंगे।  मेसी सुबह करीब 11:30 बजे एक सफेद ऑडी में स्टेडियम पहुंचे और 11:52 बजे चले गए। इस दौरान वह सुरक्षा और अधिकारियों, जिसमें राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास भी शामिल थे, से घिरे रहे। प्रशंसकों ने टिकटों के लिए 4,000 रुपये से 18,000 रुपये तक का भुगतान किया था और पूरा पश्चिम बंगाल तथा बाहर से भी लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने यहां आये थे, लेकिन अफसोस कि ये लोग इस फुटबॉल दिग्गज की ठीक से एक झलक भी नहीं पा सके। इससे उनके प्रशंसक नाराजगी से भर गए। भड़के हुए समर्थकों ने कुर्सियाँ तोड़ दीं, फाइबरग्लास की सीटें उखाड़ दीं और प्लास्टिक की पानी की बोतलें और अन्य वस्तुएँ एथलेटिक ट्रैक पर फेंकनी शुरू कर दीं। स्थिति अराजकता में बदलने पर आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों पर अपशब्दों की बौछार की गई।

Read More 18 यात्रियों को लेकर 18 महीने बाद फिर चली भारत-बांग्लादेश के बीच मैत्री बस, दोनों देशों के बीच बहाल हुई मैत्री सेवा 

मेसी का स्टेडियम में सम्मान किया जाना था और उन्हें प्रशंसकों के साथ बातचीत करनी थी, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के भी शामिल होने की उम्मीद थी। मेसी को 70 फुट की प्रतिमा का अनावरण भी करना था, इस कदम ने कुछ प्रशंसकों को निराश किया, जो उनकी मौजूदगी की उम्मीद कर रहे थे।

Read More यात्रिगण कृपाया ध्यान दें! रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान: लॉन्च किया e-RCT पोर्टल, घर बैठे मिलेगा रेल यात्रियों को मुआवजा

 

Read More शंकराचार्य ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका : शीघ्र सुनवाई होने की संभावना, बोले- पुलिस ने पहले क्यों नहीं दर्ज किया मुकदमा

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब