आकाश चौधरी ने लगाए 8 छक्के, रणजी में सबसे तेज लगाया अर्धशतक 

यह कारनामा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

आकाश चौधरी ने लगाए 8 छक्के, रणजी में सबसे तेज लगाया अर्धशतक 

दक्षिण अफ्रीका के माइक प्रॉक्टर ने भी लगातार छह छक्के मारे थे, लेकिन वे दो ओवरों में ऐसा कर पाये थे।

सूरत। मेघालय के बल्लेबाज आकाश कुमार चौधरी ने रणजी मुकाबले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए लगातार 8 छ्क्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये। आकाश ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के जड़े। वह यह कारनामा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। इसके अलावा उन्होंने इस प्रारुप में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकार्ड भी बनाया। उन्होंने लगातार आठ छक्के लगाकर ऐसा किया। उन्होंने 11 गेंदों में अपना रिकॉर्ड अर्धशतक पूरा किया।
आकाश ने यह कारनामा रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मेघालय की ओर से खेलते हुए प्लेट ग्रुप मैच के दूसरे दिन किया। उन्होंने पारी के 126वें ओवर में लेफ्ट-आर्म स्पिनर लिमर डाबी की गेंदों पर छह छक्के जड़े, और इस तरह वह उस खास क्लब में शामिल हो गए जिसमें इससे पहले केवल रवि शास्त्री और गैरी सोबर्स थे। दक्षिण अफ्रीका के माइक प्रॉक्टर ने भी लगातार 6 छक्के मारे थे, लेकिन वे दो ओवरों में ऐसा कर पाये थे।

आठवें नंबर पर आए आकाश ने अपनी पारी की शुरुआत एक डॉट बॉल और दो सिंगल से की, इसके बाद उन्होंने अगली आठ गेंदों पर छक्के मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका अर्धशतक पिछले रिकॉर्ड होल्डर से एक गेंद पहले बना - लीसेस्टरशायर के वेन व्हाइट ने 2012 में 12 गेंदों में यह कारनामा किया था, जबकि क्लाइव इनमैन ने 1965 में केवल 13 गेंदों में अपनी फिफ्टी बनाई थी। हालांकि आकाश ने गेंदों के हिसाब से सबसे तेज हाफ-सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन समय के हिसाब से वह सबसे तेज फिफ्टी बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं उन्हें यह मुकाम हासिल करने में नौ मिनट लगे, जबकि इनमैन ने सिर्फ आठ मिनट लिए थे।

25 साल के आकाश अपना 31वां फस्र्ट-क्लास मैच खेल रहे थे, उन्होंने 2019 में डेब्यू किया था, और इस मैच से पहले तक उन्होंने दो हाफ-सेंचुरी के साथ 14.37 की औसत से 503 रन बनाए थे। उन्होंने 28 वनडे मैच और 30 टी20 मैच भी खेले हैं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में बिहार के खिलाफ मेघालय के मैच में 62 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाते हुए चार छक्के भी जड़े थे।

 

Read More नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग : भदौरिया की जीत में राहुल गर्ग और भवित कुमावत के नाबाद शतक, राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया

Tags: akash

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में  61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 
बॉलीवुड के अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान 61 वर्ष के हो गए। जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में। बाल कलाकार के...
यह तो सरासर लापरवाही है, 5 दिनों से टूटी पड़ी नहर की दीवार
पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय होने की तैयारी में सपा : असम चुनाव में उतरने की रणनीति पर कर रही काम, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार सकती है पार्टी; अखिलेश यादव करेंगे चुनाव-प्रचार
आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक
ईरानी युद्धपोत के चालक दल और नागरिक कोच्चि से रवाना : कोलंबो से आया विशेष चार्टर्ड विमान, केरल में था उनका अस्थायी प्रवास
अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित
वैश्य समाज की मंथन बैठक : समाज में एकता और विकास पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने वैश्य समाज को बताया देश की आर्थिक रीढ़