पाक अटैक के बीच पंजाब दिल्ली आईपीएल मैच रद्द :  खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेन के जरिए धर्मशाला से निकाला, प्रशंसकों ने मैदान में लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे 

पंजाब किंग्स ने बनाए एक विकेट पर 122 रन 

पाक अटैक के बीच पंजाब दिल्ली आईपीएल मैच रद्द :  खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेन के जरिए धर्मशाला से निकाला, प्रशंसकों ने मैदान में लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे 

यह पाकिस्तान और पाकिस्तानी कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के ठिकानों पर हुए हमले से भड़क गया है

धर्मशाला। पाकिस्तान के अटैक के कारण धर्मशाला के एचपीसीए मैदान पर खेले जा रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को रद्द कर दिया गया है। बीसीसीआई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। 

पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमलों के बाद धर्मशाला हवाई अड्डों को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया। इसलिए खिलाड़ियों और  सपोर्ट स्टाफ को स्पेशल ट्रेन के जरिए धर्मशाला से निकाला गया है। पाकिस्तान के अटैक के बाद मैदान की सभी फ्लडलाइट्स बंद कर दी गई हैं और सभी प्रशंसकों को मैदान से बाहर निकाल दिया गया है। बाहर निकलते हुए प्रशंसकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

पंजाब किंग्स ने बनाए एक विकेट पर 122 रन 
मैच रोके जाने से पहले पंजाब ने 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए थे। प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर नाबाद लौटे। प्रियांश आर्या 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टी नटराजन ने माधव तिवारी के हाथों लपकवाया। 

बीसीसीआई ने बुलाई आज आपातकालीन बैठक  
धर्मशाला में पंजाब-दिल्ली मैच रद्द होने के बाद बीसीसीआई ने आपातकालीन ऑनलाइन मीटिंग बुलाई है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष  राजीव शुक्ला के अनुसार  बैठक में आईपीएल के शेष मैचों के आयोजन पर चर्चा करने के लिए रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह निर्णय लिया जाएगा कि शेष आईपीएल होगा या नहीं इस पर फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा  कि हम स्थिति को देख रहे है। हम सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे।

Read More ईरान-पाकिस्तान वार्ता : मॉस्को रवाना हुए Abbas Araghchi ; पुतिन से करेंगे अहम मुलाकात, मध्यस्थता प्रयासों के बीच अमेरिका से वार्ता जारी रखने पर चर्चा 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल