ऑल इंडिया हनुमान सिंह हैंडबाल : मेजबान राजस्थान ने अपने दोनों मुकाबले जीते, चैम्पियन हिमाचल का विजयी आगाज 

खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

ऑल इंडिया हनुमान सिंह हैंडबाल : मेजबान राजस्थान ने अपने दोनों मुकाबले जीते, चैम्पियन हिमाचल का विजयी आगाज 

सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में शुरू 20वीं ऑल इंडिया हनुमान सिंह हैंडबाल प्रतियोगिता में मेजबान राजस्थान की उत्तर प्रदेश और सीआईएसएफ को हराकर शानदार शुरुआत। डिफेंडिंग चैंपियन हिमाचल प्रदेश ने पंजाब को 24-19 से मात।

जयपुर। मेजबान राजस्थान ने सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई 20वीं ऑल इंडिया हनुमान सिंह हैंडबाल के शुरुआती दिन अपने दोनों मुकाबले जीत लिए। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन हिमाचल प्रदेश ने भी टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ललित कुमार कलाल एवं मानद सचिव यश प्रताप सिंह तथा टूनार्मेंट में भाग ले रही प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का स्वागत किया। राजस्थान ने अपने पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 19-15 से पराजित किया। हाफ टाइम तक राजस्थान टीम एक अंक (10-9) की बढ़त लिए हुए थी। राजस्थान की लड़कियों ने इसके बाद अपने दूसरे मुकाबले में सीआईएसएफ को भी 20-17 से शिकस्त दी। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 7-7 से बराबरी पर थीं। गत चैंपियन हिमाचल प्रदेश ने पंजाब को 24-19 से पराजित किया। हाफ टाइम तक हिमाचल 19-6 से बढ़त लिए थी।

जितने मैच खेलोगे, उतना ही मैच टेम्परामेन्ट बढ़ेगा :

इस अवसर पर राज्यवर्धन सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल तभी बेहतर होता है, जब खिलाडियों को मौका मिले, खिलाडी जितने ज्यादा मैच खेलेगें, उतना ही मैच टेम्परामेन्ट डवलप होगा। जब आप खेलें तो स्कोर बोर्ड की ओर ना देखें और केवल अपने खेल पर ध्यान दें, सफलता मिली तो अच्छा है, नहीं मिली तो कल जरूर मिलेगी, लेकिन प्रयास कभी भी नहीं छोडना चाहिए। हमेशा रेफरी के निर्णय का सम्मान करें।

Read More नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग : भदौरिया की जीत में राहुल गर्ग और भवित कुमावत के नाबाद शतक, राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया

अन्य मैचों के परिणाम :

Read More इंडियन फुटबॉल लीग : अमादू सूकौना के दो गोल से जीती मेजबान आरयूएफसी, नामधारी एफसी को 3-2 से हराया

आज खेले अन्य मैचों में एलपीयू-फगवाड़ा ने दिल्ली को 27-7 (15-1) से, गत उपविजेता उत्तर रेलवे ने बीएसएफ को 19-14 (10-5) से, सीआईएसएफ ने दिल्ली को 20-15 (11-9) से, बीएसएफ ने हरियाणा को 19-17 (11-08) से और नॉर्दर्न रेलवे ने पंजाब को 24-13 (17-08) से पराजित किया।

Read More आईपीएल 2026 : केकेआर के हर्षित राणा बाहर, पथिराना भी चोटिल, दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी टीम

Post Comment

Comment List

Latest News

संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
सामाजिक संस्था ‘सक्षम’ द्वारा 29 मार्च को पारीक कॉलेज, बनीपार्क में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित। सुबह 9...
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी