डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस की जीत में अमनजोत कौर का ऑलराउण्ड प्रदर्शन, आरसीबी को 4 विकेट से हराया
अमनजोत कौर ने 27 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगा मुंबई को 4 विकेट से जीत दिलाई
अमनजोत कौर के ऑलराउण्ड प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने वूमेंस प्रीमियर लीग के सातवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया।
बेंगलुरु। अमनजोत कौर (नाबाद 34 रन व 22 पर 3 विकेट) के ऑलराउण्ड प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने वूमेंस प्रीमियर लीग के सातवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने एक गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट पर 170 रन बना जीत दर्ज की। मुंबई की शुरुआत खराब रही। यास्तिका भाटिया 8 रन बना गार्थ की गेंद पर आउट हो गई। इसके बाद हैली मैथ्यूज और नेट सीवर ब्रंट ने दूसरे विकेट के लिए 57 रन की भागेदारी निभाई। इसके बाद नेट सीवर ने 42 व हरमनप्रीत कौर ने 50 रन बना मुंबई को जीत के मुहाने पर ले गई।
अंत में अमनजोत कौर ने 27 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगा मुंबई को 4 विकेट से जीत दिलाई। इससे पूर्व बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में स्मृति मंधाना (26) का विकेट गवां दिया। इसके बाद नेट सीवर ने डेनिएल वायट (9) को आउट इस मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। राघवी बिष्ट (1), कनिका आहूजा (3), रिचा घोष और (28) जॉर्जिया वेयरहम 6 रन बनाकर आउट हुई। एलिस पेरी ने 43 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के लगाते हुए 81 रनों की पारी खेली। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 167 रन बनाए।
Comment List