आर्मंड डुप्लांटिस ने 15वीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पोल वॉल्ट में 6.31 मीटर की बाधा 15वीं बार आसानी से की पार 

मुझे मेरे देश में हराना मुश्किल 

आर्मंड डुप्लांटिस ने 15वीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पोल वॉल्ट में 6.31 मीटर की बाधा 15वीं बार आसानी से की पार 

आर्मंड डुप्लांटिस ने उप्साला में ‘मोंडो क्लासिक’ मीट में 6.31 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। 26 वर्षीय ओलंपिक और विश्व चैंपियन ने पहली ही कोशिश में यह ऊंचाई पार। 15वीं बार है जब डुप्लांटिस ने विश्व रिकॉर्ड सुधारा। नॉर्वे के सोंड्रे गुटोरमसेन दूसरे और अमेरिकी जैचरी ब्रैडफोर्ड तीसरे स्थान पर।

स्टॉकहोम। स्वीडन के आर्मंड डुप्लांटिस ने अपने ही पोल वॉल्ट विश्व रिकॉर्ड में एक और सेंटीमीटर जोड़ते हुए उप्साला में आयोजित ‘मोंडो क्लासिक’ (जो कि वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर टूर सिल्वर मीटिंग का हिस्सा है) में 6.31 मीटर की ऊंचाई पार करके जीत हासिल की।

26 वर्षीय मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन ने 5.65 मीटर की ऊंचाई से शुरुआत की और फिर 5.90 मीटर और 6.08 मीटर की ऊंचाई भी अपने पहले ही प्रयास में पार करके जीत पक्की कर ली। इसके बाद उन्होंने बार (बाधा) को 6.31 मीटर तक ऊपर उठाया और उसे भी पहले ही प्रयास में पार कर लिया।

नॉर्वे के सोंड्रे गुटोरमसेन 6.00 मीटर की ऊंचाई के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अमेरिकी खिलाड़ी जैचरी ब्रैडफोर्ड 5.90 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

मुझे मेरे देश में हराना मुश्किल :

Read More आईपीएल-2026 : लगातार तीन हार के बाद अब संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है कप्तानी, सीएसके की शुरुआत खराब रही

डुप्लांटिस ने कहा कि अगर आप मुझसे मुकाबला करने के लिए स्वीडन आते हैं, तो मुझे हराना और भी मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि इस समय मेरे मन में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं। मुझ पर थोड़ा अतिरिक्त दबाव भी था, क्योंकि मैं कुछ अलग ही अंदाज में प्रदर्शन करना चाहता था। अपने देश में विश्व रिकॉर्ड बनाना सचमुच एक अविश्वसनीय अनुभव था।

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया

15वीं बार सुधारा रिकॉर्ड :

Read More 483 में से 347 पद खाली : खेल परिषद की कोचिंग व्यवस्था राम भरोसे, कोचों की कमी से प्रशिक्षण प्रभावित

यह 15वीं बार था जब डुप्लांटिस ने विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया है। उन्होंने पहली बार 2020 में 6.17 मीटर की ऊंचाई पार करके यह रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले, उन्होंने पिछले साल सितंबर में टोक्यो में आयोजित विश्व चैंपियनशिप के दौरान 6.30 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ