आईपीएल-18 : लखनऊ पर जीत का हीरो रहा आशुतोष शर्मा, दिल्ली का जीत के साथ आगाज  

9 विकेट पर 211 रन बना जीत दर्ज की

आईपीएल-18 : लखनऊ पर जीत का हीरो रहा आशुतोष शर्मा, दिल्ली का जीत के साथ आगाज  

दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही। उसके शीर्ष तीन खिलाड़ी फ्रेजर (1), अभिषेक पोरेल (0) व समीर रिजवी (4) सात रन पर ही पवेलियन लौट गए

विशाखापत्तनम। मिचेल स्टॉर्क (42 पर 3) और कुलदीप यादव (22 पर 2) की गेंदबाजी के बाद आशुतोष शर्मा (66) की नाबाद धुंआधार अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को यहां आईपीएल-18 के चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स पर एक विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की।  लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 3 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट पर 211 रन बना जीत दर्ज की। 

दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही। उसके शीर्ष तीन खिलाड़ी फ्रेजर (1), अभिषेक पोरेल (0) व समीर रिजवी (4) सात रन पर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद आशुतोष शर्मा ने कप्तान अक्षर पटेल (22), स्टब्स (34) व निगम (39) के साथ छोटी-छोटी साझेदारिया निभा लखनऊ को तीन गेंद पहले ही एक विकेट से जीत दिलाई। आशुतोष ने अपनी नाबाद पारी में 31 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौको और इतने ही छक्को की मदद से 66 रन बनाए। लखनऊ की ओर से शार्दुल ठाकुर, सिद्धार्थ, राठी और रवि बिश्नोई ने दो-दो सफलताएं हालिस की। इससे पूर्व दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट््स के लिए एडन मार्करम और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने तेजी के साथ रन बटोरते हुए पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। पांचवें ओवर में विपराज निगम ने एडन मार्करम (15) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये निकोलस पूरन ने मिचेल मार्श के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में मुकेश कुमार ने मिचेल मार्श को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। 


मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में छह चौके और छह छक्के लगाते हुए  (72) रनों की पारी खेली। इसके बाद 14वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने शतक की ओर बढ़ रहे निकोलस पूरन को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में छह चौके और सात छक्के लगाते हुए तूफानी अंदाज में (76) रन बनाये। इसके बाद दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण के आगे डेविड मिलर के अलावा लखनऊ का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका। अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने रिषभ पंत(0) को आउट कर लखनऊ को तीसरा चौथा झटका दिया। आयुष बदोनी (4) भी कुलदीप का शिकार बने। लखनऊ का छठा विकेट शार्दुल ठाकुर(शून्य) रनआउट के रूप में गिरा। 19वें ओवर में शाहबाज अहमद (9) को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। इसी ओवर में स्टार्क ने रवि बिश्नोई (0) को बोल्ड कर अपना तीसरा विकेट लिया। डेविड मिलर ने 19 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 27) रनों की पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

Read More आईपीएल-18 का आगाज : 10 टीमें 65 दिनों में खेलेंगी कुल 74 मैच, जीत के साथ आगाज करना चाहेगी आरसीबी-केकेआर

 

Read More नियमित कप्तान हार्दिक पर है एक मैच का प्रतिबंध, मुम्बई के पहले मैच में सूर्यकुमार होंगे कप्तान

Post Comment

Comment List

Latest News

रेबड़ी या फ्रीबीज बन्द करनी हैं तो जल्द करवाएं सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना : गहलोत रेबड़ी या फ्रीबीज बन्द करनी हैं तो जल्द करवाएं सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना : गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी राज्यों में फ्रीबीज या रेबड़ी बंद करने के लिए केंद्र सरकार से जल्दी जनगणना...
युवा कांग्रेस ने किया बेरोजगारी के खिलाफ संसद का घेराव : मोदी पर चंद पूंजीपतियों के लिए काम करने का लगाया आरोप, कहा- अडानी-अंबानी से दोस्ती निभाने से देश की सेवा नहीं होती
बीएसएनएल की IFTV सेवा को जनता का अपार समर्थन, उपभोक्ताओं को 400 से अधिक एचडी और एसडी चैनल मुफ्त में उपलब्ध
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग पचपदरा-बागुंडी खण्ड का निरीक्षण, निर्माण कार्य में देरी पर जताई नाराजगी
बस्सी के हरड़ी हरध्यानपुरा में अवैध खनन पर एक्शन, 5 मशीनों सहित 14 वाहन जब्त
देवनानी पहुंचे गुरुग्राम, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के पिता के निधन पर व्यक्त किया शोक
देश में एक साथ चुनाव से देश का होगा विकास, राजनीतिक वैमनस्यता होगी कम : सुनील बंसल