अंडर-19 एशिया कप 2026 : भारत- पाकिस्तान मैच दिवाली को, 8 टीमों के बीच 5 नवंबर से टूर्नामेंट, ओमान में सभी 15 मैच खेले जाएंगे

फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा

 अंडर-19 एशिया कप 2026 : भारत- पाकिस्तान मैच दिवाली को, 8 टीमों के बीच 5 नवंबर से टूर्नामेंट, ओमान में सभी 15 मैच खेले जाएंगे
एशियन क्रिकेट काउंसिल ने गुरुवार को अंडर-19 एशिया कप 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है | टूर्नामेंट 5 नवंबर से ओमान में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मैच 10 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेलेगा।

नई दिल्ली। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने गुरुवार को अंडर-19 एशिया कप 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 5 नवंबर से ओमान में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार इस टूर्नामेंट में 8 टीमें शिरकत कर रही है। सभी मैच मस्कट स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड-1 और ग्राउंड-2 पर खेले जाएंगे।

भारत का उद्घाटन मुकाबला नेपाल से :भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके बाद भारत का 8 नवंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला होगा। ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मैच 10 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेलेगा।टूर्नामेंट 50-ओवर फॉर्मेट में होगा और कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया टीमों को शामिल किया गया हैं।

5 नवंबर से होगी शुरुआत: टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 5 नवंबर को श्रीलंका अंडर-19 और मलेशिया अंडर-19 के बीच खेला जाएगा। इसी दिन ग्रुप-बी में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें आपस में भिडेंगी। दोनों मैच प्रात: 10:30 बजे शुरू होंगे। श्रीलंका-मलेशिया मैच ओसीए ग्राउंड-2 और बांग्लादेश-अफगानिस्तान मैच ओसीए ग्राउंड-1 पर खेला जाएगा।पिछली बार पाक से हार गया था भारतपाकिस्तान मौजूदा चैंपियन है। पिछली बार के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर खिताब जीता था। यह पाकिस्तान का अंडर-19 एशिया कप में दूसरा खिताब था। भारत के खिलाफ फाइनल में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने 172 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

भारत 8 बार चैंपियन रह चुका है: भारत ने अंडर-19 एशिया कप के 8 खिताब 1989, 2003, 2012, 2013-14, 2016, 2018, 2019 और 2021 में जीते हैं। 2012 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। बांग्लादेश ने 2023 और 2024 में लगातार दो खिताब जीते, जबकि अफगानिस्तान 2017 में पहली बार चैंपियन बना।

Read More एशियन गेम्स-2026 में पाकिस्तान को पटखनी : भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक ने मचाया तूफान

 

Read More भारत पर सोने की बरसात: क्रिकेट- हॉकी में गोल्डन डबल तीरन्दाजी, गोल्फ और कुश्ती में भी सोना

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वर्ल्डस्किल्स' प्रतियोगिता के भारतीय दल से संवाद करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व...
पोस्टरों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी मांग : शुद्धता और पोषण पर जोर, साबु ट्रेड ने एगमार्क प्रमाणित साबूदाना सहित पेश किए सात्विक खाद्य उत्पाद
सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी
14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र