एशिया कप : भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया, कुलदीप-दुबे की घातक गेंदबाजी

गेंदों के हिसाब से टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत

एशिया कप : भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया, कुलदीप-दुबे की घातक गेंदबाजी
भारत ने एशिया कप के दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 93 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया।

दुबई। कुलदीप यादव (सात पर चार विकेट) और शिवम दुबे (चार पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद अभिषेक शर्मा (30) और शुभमन गिल (नाबाद 20) के दम पर भारत ने एशिया कप के दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 93 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए यूएई पारी को 13.1 ओवर में मात्र 57 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद 4.3 ओवर में ही एक विकेट  पर 60 रन बना आसान जीत दर्ज की।

ओपनर्स ने जोड़े 48 रन :

58 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। चौथे ओवर में जुनैद सिद्दीकी ने अभिषेक शर्मा को आउटकर यूएई को पहली सफलता दिलाई। अभिषेक ने 16 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके लगाते हुए 30 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने नौ गेंदों दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 20) रन बनाये। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दो गेंदों में एक छक्का लगाते हुए (नाबाद सात) रन बनाये। भारत ने 4.3 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया।

गेंदें बाकी रहते हुए सबसे बड़ी जीत :

Read More फीफा विश्वकप-2026 : आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर जर्मनी नॉकआउट दौर में, डेनिज उंदाव रहे मैच के स्टार

पारी में गेंद बाकी रहते हुए यह भारत की सबसे बड़ी जीत रही। टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ दुबई में 27 गेंद (4.3 ओवर) में ही लक्ष्य हासिल कर लिया, यानी 93 गेंदें बाकी रह गईं।

Read More फीफा विश्व कप-2026 : लियोनेल मेसी बने विश्व कप इतिहास के टॉप स्कोरर, अर्जेंटीना नॉक आउट दौर में

दूसरी सबसे बड़ी जीत : इससे पहले 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ दुबई में ही भारत 81 गेंद बाकी रहते जीत गया था। टेस्ट प्लेइंग नेशंस में यह गेंद बाकी रहते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत रही।

Read More कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10 : राघव की घातक गेंदबाजी और सम्यक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से जीती कोडाई स्मैशर्स

बुमराह ने पहली सफलता दिलाई :

बल्लेबाजी करने उतरी यूएई के लिए अलीशान शराफु और कप्तान मुहम्मद वसीम ने पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े। चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने अलीशान शराफू 17 गेंदों में 22 रन को आउटकर भारत को पहली सफलता दिलाई। वरुण चक्रवर्ती ने मोहम्मद जोहैब (2) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे यूएई का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका। यूएई के नौ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।  राहुल चोपड़ा (तीन), हर्षित कौशिक (दो), हैदर अली (एक) और मोहम्मद वसीम (19) को कुलदीप यादव ने आउट किया। 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले
मिस राजस्थान ब्यूटी पेजेंट के टैलेंट राउंड का आयोजन। आयोजकों योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि 6500 प्रतिभागियों...
मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार