एशिया कप : पाक का जीत के साथ आगाज, ओमान को 93 रनों से हराया, हैरिस रहा प्लेयर ऑफ द मैच 

सैम अयूब शून्य पर लौटा 

एशिया कप : पाक का जीत के साथ आगाज, ओमान को 93 रनों से हराया, हैरिस रहा प्लेयर ऑफ द मैच 

पाकिस्तान ने ओमान को आसानी से 93 रन से पराजित कर एशिया कप में जीत से आगाज किया।

दुबई। मोहम्मद हैरिस (66) और साहिबजादा फरहान (29) के मध्य दूसरे विकेट की साझेदारी में बनाए गए 85 रनों के बाद सैम अयूब, सुफियान और फहीम अशरफ (प्रत्येक 2-2  विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने ओमान को आसानी से 93 रन से पराजित कर एशिया कप में जीत से आगाज किया।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम 16.4 ओवर में 67 रनों पर ही सिमट गई।

ओमान की शुरुआत खराब रही :

161 रन का लक्ष्य लेकर उतरी ओमान की शुरुआत खराब रही। कप्तान जतिन्दर सिंह (1)और आमिर (13) की सलामी जोड़ी 24 रन पर ही पवेलियन लौट गई। इसके बाद ओमान के विकेट एक  निश्चित अंतराल पर गिरते गये। हम्माद मिर्जा ने सर्वाधिक 27, मोहम्मद नदीम ने 3, सुफयान ने 1, विनायक ने 2 शाह फैसल ने 1 व शकील अहमद ने 10 रनों का योगदान दिया और पूरी टीम मात्र 67 रनों पर ढेर हो गई।

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी 

सैम अयूब शून्य पर लौटा :

Read More पदक विजेता खिलाड़ियों का थांग-ता एसोसिएशन ने किया सम्मान, यश गमेथी और प्रीति कंवर ने जीते गोल्ड 

इससे पूर्व पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं और पहले ही ओवर में फैसल शाह ने सैम अयूब (0) को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मोहम्मद हैरिस ने साहिबजादा फरहान के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर में आमिर कलीम ने साहिबजादा फरहान (29) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये फखर जमान ने मोहम्मद हैरिस के साथ अपने पैर जाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान 13वें ओवर में आमिर ने मोहम्मद हैरिस को बोल्ड कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया।

Read More राजस्थान लीग सीनियर मेन्स ए-डिवीजन : जिंक फुटबॉल एकेडमी ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, पूरे सीजन में जीते 12 में से 10 मुकाबले

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त। दो गिरफ्तार। डीसीपी साउथ राजर्षिराज...
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत
विकास का सहभागी है मजदूर
सोशल मीडिया पर पत्नी द्वारा अन्य पुरुष के साथ फोटो पोस्ट करना पति के साथ मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर
गर्मी में सुकून की फुहार : आमेर महल में पर्यटकों को मिली राहत, तपन के चलते पर्यटकों का आंकड़ा 1,842 रहा