असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव : 7 और 10 को गुवाहाटी में होने हैं आईपीएल मैच, बदलाव की उम्मीद में जयपुर में तैयारी तेज

जयपुर में होने हैं चार मैच 

असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव : 7 और 10 को गुवाहाटी में होने हैं आईपीएल मैच, बदलाव की उम्मीद में जयपुर में तैयारी तेज
विधानसभा चुनाव के चलते राजस्थान रॉयल्स के गुवाहाटी में होने वाले मैच जयपुर शिफ्ट होने की संभावना। 9 अप्रैल को असम में मतदान के कारण सुरक्षा चुनौती बन सकती। हालांकि, बीसीसीआई ने बदलाव से इनकार किया। सवाई मानसिंह स्टेडियम मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार।

जयपुर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद अब जयपुर के क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद जगी है कि राजस्थान रॉयल्स के दो मुकाबले गुवाहाटी से जयपुर शिफ्ट हो सकते हैं।

बीसीसीआई ने विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले ही आईपीएल के पहले चरण का कार्यक्रम तय कर दिया था। आईपीएल शेड्यूल के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स को 7 अप्रैल को मुम्बई इंडियंस और 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने मैच गुवाहाटी में खेलने हैं। लेकिन अब इलेक्शन कमीशन ने असम में 9 अप्रैल को मतदान की तारीख तय कर दी है। सवाल यह उठ रहा है कि जब पूरा प्रशासनिक अमला चुनाव में व्यस्त रहेगा तो हाई प्रोफाइल आईपीएल मैचों की सुरक्षा कौन संभालेगा। हालांकि बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कार्यक्रम में बदलाव की संभावना से इनकार किया है।

गुवाहाटी में मैच कराना होगा मुश्किल :

राजस्थान रॉयल्स को अपने पहले तीन मुकाबले गुवाहाटी में खेलने हैं। इनमें एक मैच 7 और एक 10 अप्रैल को होना है। खिलाड़ी 4-5 अप्रैल से गुवाहाटी पहुंच जाएंगे। चुनाव के दौरान राज्य की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चुनावी ड्यूटी में व्यस्त रहेंगी। ऐसे में गुवाहाटी में मैचों का आयोजन बेहद चुनौतीपूर्ण होगा।

Read More अंडर-12 लक्ष्य कप : आरसीसी और दिशा एकेडमी ने फाइनल में किया प्रवेश

जयपुर मेजबानी को तैयार :

Read More सीनियर ट्रायो सीरीज : मयंक और वीरेन के अर्धशतक से एसआर क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

इन परिस्थितियों को देखते हुए जयपुर मेजबानी के लिए तैयार है। राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष नीरज के. पवन ने भी कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यदि जयपुर को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो हम पूरी तरह तैयार हैं। इसे लेकर हमने तैयारियों की रफ्तार भी बढ़ा दी है।

Read More एड्रियनज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट, आरडी क्रिकेट एकेडमी ने कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी

फ्लड लाइट को छोड़ स्टेडियम पूरी तरह तैयार :

आईपीएल मैचों के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। स्टेडियम में सुधार के सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। वहीं फ्लड लाइट्स को बदलने का काम भी तेजी से चल रहा है। परिषद अध्यक्ष का दावा है कि जरूरत पड़ने पर फ्लड लाइट्स में बदलाव का काम भी 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। वैसे भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी बुधवार से वर्तमान में लगी फ्लड लाइट्स में ही प्रैक्टिस शुरू करेंगे।

जयपुर में होने हैं चार मैच :

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स पहले ही जयपुर में चार मैच खेलने की सहमति दे चुकी है। आईपीएल के दूसरे चरण का कार्यक्रम जल्द घोषित होने वाला है, जिसमें जयपुर को 4 मैचों की मेजबानी मिलना तय है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर