ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अमांडा वेलिंगटन बनेंगी भारत की बहू, पंजाबी युवक हमराज से की सगाई 

2016 में भारत आने के बाद से उनका देश से गहरा जुड़ाव रहा 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अमांडा वेलिंगटन बनेंगी भारत की बहू, पंजाबी युवक हमराज से की सगाई 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अमांडा वेलिंगटन ने पंजाबी युवक हमराज से ताज महल में सगाई की है। अमांडा ने भारत के प्रति अपने गहरे लगाव और भविष्य में भारतीय टीम से खेलने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि वे भारतीय रीति-रिवाज अपनाती हैं, मंगलवार और शनिवार को शाकाहारी रहती हैं और मंदिर जाती हैं।

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अमांडा वेलिंगटन जल्दी ही भारत की बहू बनने जा रही हैं। अमांडा ने एक पंजाबी लड़के हमराज से सगाई की है। हाल ही गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने को लेकर चर्चा में रही अमांडा ने भारत के प्रति अपने गहरे प्रेम और भविष्य में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के अपने इरादे का भी खुलासा किया है। अमांडा ने कहा कि दोहरी नागरिकता मिलने पर वह भारत के लिए खेलने की संभावना को लेकर उत्साहित हैं।

अमांडा ने बताया कि 2016 में भारत आने के बाद से उनका देश से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने एक पंजाबी लड़के हमराज से सगाई की है और उनकी सगाई ऐतिहासिक ताज महल में हुई थी। भारतीय संस्कृति को पूरी तरह से अपनाने की कोशिश करते हुए अमांडा अब कई भारतीय रीति-रिवाजों का पालन करती हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार और शनिवार को शाकाहारी रहती हैं और भारतीय संस्कृति को समझने के लिए मंदिर भी जाती हैं। 

 

Read More मेसी का 14 साल बाद भारत दौरा : निजी जेट से पहुंचे कोलकाता, शहर में जश्न का माहौल

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प