बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : आयुष शेट्टी का धमाकेदार आगाज, वर्ल्ड नंबर-7 फेंग को सीधे गेम में हराया

निगाहें अब सिंधु और लक्ष्य पर

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : आयुष शेट्टी का धमाकेदार आगाज, वर्ल्ड नंबर-7 फेंग को सीधे गेम में हराया

भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर करते हुए ली शी फेंग को 21-13, 21-16 से हराया। कपिला-तनिषा जोड़ी भी जीती। पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन के मुकाबलों पर नजरें टिकी।

नई दिल्ली। भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत करते हुए चीन के वर्ल्ड नंबर-7 ली शी फेंग को सीधे गेम में हराकर बड़ा उलटफेर किया। निंगबो में खेले गए इस मुकाबले में आयुष ने 21-13, 21-16 से जीत दर्ज की। 51 मिनट तक चले इस मैच में भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह हावी नजर आए। यह दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला मुकाबला था, लेकिन अनुभव की कमी के बावजूद आयुष ने कोई दबाव नहीं दिखाया। 2023 ऑल इंग्लैंड चैंपियन फेंग के खिलाफ इस जीत ने आयुष को उभरते सितारे के रूप में मजबूती से स्थापित कर दिया है। इस जीत के बाद आयुष शेट्टी अब अगले दौर में चीनी ताइपे के चेई यू जेन से भिड़ेंगे, जहां दांव पर क्वार्टरफाइनल का टिकट होगा।

पहली बार बड़े खिलाड़ी को हराया :

यह पहली बार नहीं है जब आयुष ने किसी बड़े खिलाड़ी को हराया हो। इससे पहले उन्होंने यूएस ओपन में वर्ल्ड नंबर-6 छोउ टेन चेन को हराकर सभी को चौंकाया था और बाद में खिताब भी अपने नाम किया था।

कपिला-तनिषा की शानदार शुरुआत :

Read More आईपीएल-2026 : बारिश से धुला केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक

भारत की टॉप मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनिषा कस्टो ने भी शानदार शुरुआत करते हुए थाईलैंड की जोड़ी को 21-14, 11-21, 21-15 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। हालांकि सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए दिन अच्छा नहीं रहा और अशित सूर्या अमृता प्रमुथेश को हार का सामना करना पड़ा, जबकि रोहन कपूर और जी रुथविका शिवानी की जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Read More जयपुर ग्रामीण में 21वीं अंतर-रेंज पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारम्भ, 329 प्रतिभागी नौ खेलों में दिखाएंगे दम

निगाहें अब सिंधु और लक्ष्य पर :

Read More 483 में से 347 पद खाली : खेल परिषद की कोचिंग व्यवस्था राम भरोसे, कोचों की कमी से प्रशिक्षण प्रभावित

अब सबकी निगाहें स्टार खिलाड़ियों पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन पर हैं, जो अपने अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। सिंधु का मुकाबला मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से होगा, जबकि लक्ष्य सेन भी अपने पहले मैच में उतरेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

नोट टू ड्रग्स वॉकअप जयपुर अभियान : नशे का जाल ऐसा, हर वारदात के पीछे नशा ही वजह नोट टू ड्रग्स वॉकअप जयपुर अभियान : नशे का जाल ऐसा, हर वारदात के पीछे नशा ही वजह
हालिया अपराधों की पड़ताल की जाए तो ये कहना गलत नहीं होगा कि अधिकतर अपराधों की वजह नशा ही बनता...
सुरों की ‘आशा’ हुई मौन : मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने
रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत नाकाम : दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दोष मढ़ा, दोनों देश लौटे अपने देश
अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से शेयर बाजारों में भ़ारी गिरावट: सेंसेक्स 1,600 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ लगे दांव पर
संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज
जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी