बीसीसीआई ने 51 खिलाड़ियों के लिए किया नए केन्द्रीय अनुबंध का ऐलान, विराट-रोहित को ए प्लस से हटा ग्रेड बी में किया शामिल 

रोहित-विराट का डिमोशन 

बीसीसीआई ने 51 खिलाड़ियों के लिए किया नए केन्द्रीय अनुबंध का ऐलान, विराट-रोहित को ए प्लस से हटा ग्रेड बी में किया शामिल 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा है।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा बीसीसीआई ने ए+ की कैटेगरी को समाप्त कर दिया है, जिसमें पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल था। रोहित-विराट को ए+ की कैटेगरी से हटाकर बी कैटगरी में डाल दिया है।

बीसीसीआई ने नए अनुबंध में ए कैटेगरी से शुरूआत की है, जिसमें शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है। बी कैटेगरी में विराट-रोहित के होने से उन्हें बड़ा नुकसान होगा। अब इन दोनों को सालाना 4 करोड़ रुपए कम मिलेंगे। बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट के कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है और ए कैटेगरी में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को शामिल किया गया है।

रोहित-विराट का डिमोशन :

रोहित शर्मा और विराट कोहली का इस अनुबंध में डिमोशन हुआ है। वे पहले ए+ कैटगरी में शामिल थे, जिसमें सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते थे। हालांकि, अब बी कैटेगरी में होने की वजह से इन दोनों दिग्गजों को बीसीसीआई की तरफ से सालाना 3 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। इस तरह से इन दोनों को सालाना 4 करोड़ का नुकसान होने वाला है। रोहित और विराट दोनों ही अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं।

Read More दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

पुरुष टीम का केन्द्रीय अनुबंध :

Read More ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल के चैंपियन का फैसला, सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला नॉर्दर्न रेलवे से 

कैटेगरी ए:- शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
कैटगरी बी:- रोहित शर्मा, विराट कोहली, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर।
कैटेगरी सी:- अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि विश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़।

Read More टी-20 विश्वकप : भारत चौथी बार फाइनल में, इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया

महिला टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट :

कैटेगरी ए:- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा।
कैटगरी बी:- रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका