बीसीसीआई ने घरेलू सत्र से पहले प्लेइंग कंडीशंस में किए बदलाव, गेंदबाज को जानबूझकर नो बॉल करना पड़ेगा भारी

जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे

बीसीसीआई ने घरेलू सत्र से पहले प्लेइंग कंडीशंस में किए बदलाव, गेंदबाज को जानबूझकर नो बॉल करना पड़ेगा भारी
बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू सत्र से पहले प्लेइंग कंडीशंस में बड़े बदलाव किए। अब जानबूझकर फ्रंट-फुट नो-बॉल करने वाला गेंदबाज पूरे मैच से निलंबित। दिन के अंतिम ओवर में विकेट गिरने पर भी ओवर पूरा कराया जाएगा।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026-27 घरेलू सत्र से पहले प्लेइंग कंडीशंस में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिसमें जानबूझकर नो बॉल करने वाले गेंदबाज को पूरे मैच से निलंबित करना प्रमुख है। कोई गेंदबाज अगर जानबूझकर फ्रंट-फुट नो-बॉल या ऐसी गेंद फेंकता है, जिसमें उसका पैर निर्धारित स्थान पर नहीं पड़ता तो उसे केवल उस पारी से नहीं, बल्कि पूरे मैच के शेष हिस्से से गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया जाएगा। अब तक लागू नियमों के अनुसार ऐसे मामलों में गेंदबाज को केवल संबंधित पारी से गेंदबाजी करने से रोका जाता था।

राज्य संघ से साझा किए गए सुझाव :

बीसीसीआई ने हाल ही में मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) द्वारा सुझाए गए इन संशोधनों को सभी राज्य क्रिकेट संघों के साथ साझा कर दिया है। बीसीसीआई के परिपत्र के अनुसार, खेल परिस्थितियों के नियम 41.8 में बदलाव के तहत किसी गेंदबाज को पूरे मैच से निलंबित करने का निर्णय मैदान पर मौजूद अंपायर लेंगे। एक अन्य महत्वपूर्ण संशोधन दिन के खेल की समाप्ति से जुड़ा है। नए नियम के अनुसार अगर दिन के अंतिम ओवर के दौरान विकेट गिरता है, तब भी वह ओवर पूरा कराया जाएगा। अभी तक अंतिम ओवर के बीच में विकेट गिरने पर उसी समय स्टंप्स घोषित कर दिए जाते थे।

एमसीसी का मानना था कि नियम 12.5.2 के कारण दिन के अंत में नई बल्लेबाज को क्रीज पर आने का अवसर नहीं मिल पाता था। इसी वजह से इसमें संशोधन किया गया है। इसके अलावा अब किसी मैच की अंतिम पारी में कोई भी टीम पारी घोषित या पारी छोड़ने (फॉरफिट) का विकल्प नहीं अपना सकेगी। नियम 15.2 में यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि शासी निकायों का मानना था कि इस प्रावधान का उपयोग बनावटी परिणाम हासिल करने के लिए किया जाता था, जो खेल की भावना के अनुरूप नहीं है।

Read More फीफा विश्वकप-2026 : स्पेन ने स्टार खिलाड़ियों से सजी फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, पेड्रो पोरो चमके

ब्रेक के दौरान मैदान पर नहीं सकेंगे कोच :

Read More वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र

वनडे घरेलू मुकाबलों में अब टीम के मुख्य कोच को ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर प्रवेश की अनुमति होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी आईसीसी इसी प्रकार का नियम लागू करने का प्रस्ताव दे चुका है। विकेटकीपरों को भी नए नियमों के तहत कुछ राहत मिली है। अब उन्हें केवल गेंद डाले जाने के क्षण में ही अपने दस्ताने स्टंप्स के पीछे रखने होंगे। पहले गेंदबाज के रनअप शुरू करते ही विकेटकीपर को पूरे समय अपने दस्ताने स्टंप्स के पीछे रखने होते थे। इस नियम के कारण पहले कई बार गेंद को नो-बॉल करार दिया गया या स्टंपिंग अमान्य हो गई थी।

Read More फीफा विश्वकप-2026 :  किलियन एमबापे ने जीता गोल्डन बूट, रोड्रिगो हर्नाडेज को गोल्डन बॉल, उनाई सिमोन को गोल्डन ग्लव्स

जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे :

अगले महीने दलीप ट्रॉफी से शुरू होने वाले घरेलू सत्र से पहले राज्य क्रिकेट संघों ने अंपायर और मैच रेफरी को नए नियमों की जानकारी देना शुरू कर दिया है। बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार, मैच अधिकारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे और नियमों से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। घरेलू सत्र शुरू होने में अभी लगभग एक महीने का समय है। ऐसे में इन बदलावों को प्रभावी ढंग से लागू करने की पर्याप्त तैयारी की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: हाथों में तख्तियां लेकर जताया विरोध, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग हुई तेज संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: हाथों में तख्तियां लेकर जताया विरोध, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग हुई तेज
प्रश्नपत्र लीक मामले में विपक्षी दलों ने संसद परिसर में धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी...
महिलाओं ने स्कूल में घुसकर शिक्षक को चप्पलों से पीटा, कॉपी चेक कराने गई छात्रा से अभद्रता
बगैर परिवहन निरीक्षक फील्ड में पहुंची आरटीओ गाड़ी, ट्रक से टक्कर में बोलेरो क्षतिग्रस्त
प्रयागराज में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण धरना जारी
मैक्रों सरकार का बड़ा एक्शन! 15 साल से कम उम्र वालों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगेगी रोक, एक सितंबर से लागू होगा कानून
जैसलमेर केंद्र पर 93 परीक्षार्थी सामूहिक नकल में पकड़े गए, परीक्षा केंद्र के जिम्मेदारों पर कार्रवाई
राहुल गांधी की सरकार को चुनौती, सच में ईमानदार है तो कराए छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा