बीसीसीआई का बड़ा फैसला : मैच के दिनों में कोई भी अभ्यास सत्र करने की नहीं होगी इजाजत, टीमों को अलग-अलग प्रैक्टिस विकेट और नेट सुविधा उपलब्ध

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक अलग इंतजाम किया

बीसीसीआई का बड़ा फैसला : मैच के दिनों में कोई भी अभ्यास सत्र करने की नहीं होगी इजाजत, टीमों को अलग-अलग प्रैक्टिस विकेट और नेट सुविधा उपलब्ध

बीसीसीआई ने नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए मैच के दिनों में प्रैक्टिस सेशन पर पूरी तरह रोक लगा दी। वानखेड़े स्टेडियम में हर टीम को अलग-अलग प्रैक्टिस विकेट और दो नेट दिए जाएंगे। विरोधी टीम के विकेट उपयोग पर प्रतिबंध। ओपन नेट की अनुमति नहीं और प्रैक्टिस स्लॉट साझा करने की भी इजाजत नहीं दी जाएगी।

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अभ्यास सत्र के लिए जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के तहत मैच के दिनों में कोई भी प्रैक्टिस सेशन करने की इजाजत नहीं होगी।

बीसीसीआई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक अलग इंतजाम भी किया है, जहां मुख्य पिच के दोनों ओर, हर टीम को दो-दो प्रैक्टिस विकेट दिए जाएंगे। जैसा कि पहले बताया गया था, किसी भी टीम को विरोधी टीम के लिए तय किए गए प्रैक्टिस विकेट का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। बीसीसीआई के एक नोट के अनुसार टीम मैनेजरों को हाल ही में ये अतिरिक्त गाइडलाइंस भेजी गई हैं:- टीमों को प्रैक्टिस एरिया में 2 नेट और मुख्य पिच के पास के विकेटों में से 1 विकेट रेंज हिटिंग (जोरदार शॉट लगाने की प्रैक्टिस) के लिए मिलेगा। मुंबई के वेन्यू के लिए, अगर दोनों टीमें एक ही समय पर प्रैक्टिस कर रही हैं, तो हर टीम को 2-2 विकेट मिलेंगे। ओपन नेट (बिना नेट के प्रैक्टिस) की इजाजत नहीं होगी। अगर कोई टीम अपनी प्रैक्टिस जल्दी खत्म कर लेती है, तो दूसरी टीम को उन विकेटों का इस्तेमाल अपनी प्रैक्टिस के लिए करने की इजाजत नहीं होगी। मैच के दिनों में किसी भी तरह की प्रैक्टिस की इजाजत नहीं होगी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और महंगाई से ठप हुए छोटे कारोबार, मजदूरों का पलायन तेज लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और महंगाई से ठप हुए छोटे कारोबार, मजदूरों का पलायन तेज
लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और आसमान छूती कीमतों ने छोटे दुकानदारों और प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी...
10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी, पहली बार 12वीं से पहले घोषित
टेक्सास रिफाइनरी में भीषण विस्फोट: लोगों को करीबी ठिकाने में शरण लेने की सलाह, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
खाडी युद्ध के प्रभाव को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा, मनीष तिवारी ने कहा-ईंधन, खाद्यान और दवाईयों की कीमतों में आने वाले समय में होने वाली वृद्धि पर सरकार को बतानी चाहिए योजना
सरड़ा माइक्रो स्टोरेज टैंक के लिए 73.61 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 6 गांव होंगे प्रभावित
टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव : अब यात्रियों का समय के अनुसार कटेगा पैसा, पढ़ें रेलवे कितना देगा रिफंड
अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष जारी: तेहरान में अब तक 600 लोगों की मौत, जान-माल का भारी नुकसान