आईपीएल-2026 से पहले केकेआर का बड़ा फैसला : रिंकू सिंह बने टीम के उपकप्तान, अजिंक्य रहाणे बने रहेंगे कप्तान

टीम प्रबंधन ने विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को उपकप्तान नियुक्त किया

आईपीएल-2026 से पहले केकेआर का बड़ा फैसला : रिंकू सिंह बने टीम के उपकप्तान, अजिंक्य रहाणे बने रहेंगे कप्तान

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल-2026 से पहले रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया, अजिंक्य रहाणे कप्तान। टीम प्रबंधन इसे दीर्घकालिक नेतृत्व योजना मान रहा। 2018 में 80 लाख में खरीदे गए रिंकू को 2025 में 13 करोड़ में रिटेन किया गया था।

कोलकाता। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने से पहले बड़ा फैसला लिया है। टीम प्रबंधन ने विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को उपकप्तान नियुक्त किया है और यह स्पष्ट किया है कि अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे। रिंकू को उपकप्तान बनाने का फैसला यह संकेत दे रहा है कि फ्रेंचाइजी नेतृत्व को लेकर दीर्घकालिक प्लान पर आगे बढ़ चुकी है। आईपीएल के आगामी सीजन से पहले केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, रिंकू उपकप्तान के तौर पर कप्तान रहाणे के साथ मिलकर करीब से काम करेंगे। टीम के नए मुख्य कोच अभिषेक नायर ने भी इस फैसले का समर्थन किया। नायर ने कहा, पिछले कई वर्षों से पहले मैंने उन्हें लीडर के तौर पर विकसित होते हुए देखा है। वह ऐसे हैं जिन पर टीम की हमेशा नजर रहती है।

अविश्वनीय रहा है रिंकू सिंह का सफर :

रिंकू के लिए यहां तक का सफर अविश्वनीय रहा है। रिंकू को 2018 में 80 लाख रुपये में खरीदा गया था, लेकिन केकेआर ने आईपीएल 2025 में उन्हें 13 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। रिंकू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरी थी। यह ऐसी उपलब्धि रही जिसने रिंकू को ना सिर्फ स्टार बनाया बल्कि भारतीय टीम में जगह भी दिलाई। रिंकू आज फिनिशर के तौर पर जाने जाते हैं। 

 

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स को झटका, ग्रोइन चोट की आशंका से सैम करन का बाहर होना तय

Post Comment

Comment List

Latest News

मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला
प्रदेश महिला कांग्रेस ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार...
भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं : आपूर्ति श्रृंखलाएं सामान्य रूप से कर रही काम, तेल कंपनियों किया स्पष्ट- अफवाहें पूरी तरह गलत और घबराने की आवश्यकता नहीं
जापान और अमेरिका ने एशिया में आपूर्ति के लिए संयुक्त तेल विकास पर की चर्चा: तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा-अन्य देशों को भी ऊर्जा संसाधन उपलब्ध कराने में साबित होगा मददगार 
औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 : निवेश बढ़ेगा, रोजगार सृजन को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : महात्मा गांधी सर्वोदय विचार मंच की परीक्षा 29 मार्च को, स्कूल बच्चों में प्रतियोगिता का माहौल बनाने का उद्देश्य
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- निजी अस्पतालों में आरजीएचएस इलाज संकट, मरीज परेशान
टिकटों की दलाली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में कितनी होती हैं जनरल और स्लीपर डिब्बों की संख्या? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रश्नकाल में बताया सबकुछ