आईसीसी रैंकिंग : टेस्ट गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह एक स्थान फिसले, बाबर आजम शीर्ष 10 से बाहर

टेस्ट ऑलराउंडर में जडेजा का दबदबा बरकरार

आईसीसी रैंकिंग : टेस्ट गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह एक स्थान फिसले, बाबर आजम शीर्ष 10 से बाहर
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह एक स्थान फिसलकर तीसरे नंबर पर पहुंचे, मैट हेनरी दूसरे स्थान पर। मिचेल स्टार्क शीर्ष पर कायम। शुभमन गिल दो स्थान गिरकर नौवें नंबर पर पहुंचे।

दुबई। आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है। बुमराह श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे और उन्हें इसका नुकसान टेस्ट रैंकिंग में हुआ है। बुमराह अब एक स्थान फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, मैट हेनरी एक स्थान के फायदे से टेस्ट गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

मिचेल स्टार्क शीर्ष पर मौजूद :

बुमराह अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं। बुमराह को सशर्त टीम में जगह दी गई है। उनका इस सीरीज में खेलना फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करता है। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन छह स्थान के उछाल के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, भारत के एक अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह टेस्ट गेंदबाजों में 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बल्लेबाजों में गिल को नुकसान :

Read More महिला एशिया कप : स्मृति मंधाना की रिकॉर्ड शतकीय पारी से भारत नॉकऑउट में, हांगकांग को 137 रन से हराया

टेस्ट बल्लेबाजों की बात करें तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल को दो स्थान का नुकसान हुआ है। गिल सातवें से नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने 29वें स्थान की छलांग लगाई और वह टेस्ट बल्लेबाजों में 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऋषभ पंत सातवें और यशस्वी जायसवाल 11वें स्थान पर बरकरार हैं। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एक स्थान के फायदे से दूसरे नंबर पर आ गए हैं, जबकि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को काफी नुकसान हुआ है और वह पांच स्थान नीचे खिसक गए हैं। बाबर टेस्ट बल्लेबाजों में शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं और 15वें नंबर पर आ गए हैं।

Read More दलीप ट्रॉफी : इशान किशन तिहरे शतक से चूके, पूर्व ने बनाया रनों का पहाड़

टेस्ट ऑलराउंडर में जडेजा का दबदबा बरकरार :

Read More अंडर-12 लक्ष्य कप : आरसीसी और दिशा एकेडमी ने फाइनल में किया प्रवेश

टेस्ट ऑलराउंडर की सूची में भारत के रवींद्र जडेजा का दबदबा बरकरार है। वह शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस एक स्थान के फायदे से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

थमा प्रचार का शोर : अब घर-घर संपर्क, निर्दलीयों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की धड़कन थमा प्रचार का शोर : अब घर-घर संपर्क, निर्दलीयों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की धड़कन
नगर निगम के 80 वार्डों में बुधवार शाम चुनाव प्रचार थमा। अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस, बीएपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने...
अंडर-12 लक्ष्य कप : आरसीसी और दिशा एकेडमी ने फाइनल में किया प्रवेश
3 साल पहले हुआ रजिस्ट्रेशन, एजीएम ने वापस ली मान्यता, कभी टूर्नामेंट नहीं खेले लेकिन अब आरसीए की वोटर लिस्ट में आए तीन नये जिले
बिहार में बाढ़ का खतरा बरकरार ! कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, गंगा समेत प्रमुख नदियों में जलस्तर घटने से राहत के संकेत
ऑपरेशन भगवान विष्णु : जयपुर में प्राचीन सोने की मूर्ति का झांसा देकर ठगी करने वाला दबोचा, जानें पूरा मामला
परमाणु युद्ध पर रूस की खुली चेतावनी, मेदवेदेव बोले- यह डराने की चाल नहीं, जरूरत पड़ी तो कार्रवाई होगी
मायावती का अशोक सिद्धार्थ पर निशाना, बोलीं- फैसला देर से सही, आकाश आनंद को भी भुगतना पड़ा नुकसान