सेंट्रल जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी खिताब : 11 साल बाद खिताब किया अपने नाम, फाइनल मुकाबले में साउथ जोन को 6 विकेट से हराया

यश राठौड़ ने बनाया विजयी रन

सेंट्रल जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी खिताब : 11 साल बाद खिताब किया अपने नाम, फाइनल मुकाबले में साउथ जोन को 6 विकेट से हराया

सेंट्रल जोन ने फाइनल मुकाबले के पांचवें दिन साउथ जोन पर छह विकेट जीत दर्ज करते हुए दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

बेंगलुरु। यश राठौड़ (194), सारांश जैन दो पारियों में (69 व 179 रन और आठ विकेट) के साथ रजत पाटीदार के तेज 101 रनों की बदौलत सेंट्रल जोन ने फाइनल मुकाबले के पांचवें दिन साउथ जोन पर छह विकेट जीत दर्ज करते हुए दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। सेंट्रल जोन को आज जीत के लिए 65 रनों की दरकार थी, लेकिन उसकी दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सेंट्रल जोन ने 24 के स्कोर तक दानिश मालेवर (5), शुभम शर्मा (8), सारांश जैन (4) के विकेट गंवा दिए। कप्तान रजत पाटीदारी 13 रन बनाकर आउट हुए। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आए यश राठौड़ ने अक्षय वड़कर के साथ पारी को संभाला और 20.3 ओवर में चार विकेट पर 66 रन बनाकर खिताबी मुकाबला छह विकेट से अपने नाम किया। यह सेंट्रल का सातवां दलीप ट्रॉफी खिताब था और 2014-15 सीजन के बाद उनका पहला खिताब है।

अंकित-गुरजपनीत ने लिए 2-2 विकेट :

पांचवें दिन सुबह बाएं हाथ के स्पिनर अंकित शर्मा के लिए गेंद काफी पकड़ और उछाल लेने वाली थी, जबकि तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने भी साउथ जोन की दिलचस्पी बनाए रखने के लिए पर्याप्त मूवमेंट हासिल किया। दोनों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन 65 रनों का लक्ष्य मुश्किल नहीं था।

यश राठौड़ ने बनाया विजयी रन :

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की दावेदारी के लिए जीत जरूरी, लखनऊ के खिलाफ वैभव, यशस्वी और ध्रुव की तिकड़ी मेजबान की ताकत

तीन विकेट जल्दी- जल्दी गंवाने के बाद पाटीदार ने शुरुआत में कई बार शॉट खेला और चूके, लेकिन सेंट्रल ने आक्रामक रुख अपनाना जारी रखा, यहां तक कि वाडकर ने अंकित को बैकफुट से मिडविकेट पर खेला और फिर गुरजपनीत को स्क्वायर ड्राइव पर लगाई।

Read More IPL 2026 : कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्ले ऑफ की उम्मीदें अब भी कायम

 

Read More आईपीएल-2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हराया, इशान किशन और हेनरिक क्लासन की शानदार पारियां

 

Post Comment

Comment List

Latest News

आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी
राज्य में गर्मी कहर बरपा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा चढ़ने से दिन में ही नहीं रात...
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन