कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने की भारत के मार्च की अगुवाई

राजा चार्ल्स तृतीय ने खेलों का उद्घाटन किया

कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने की भारत के मार्च की अगुवाई
राष्ट्रमंडल खेल-2026 का रंगारंग उद्घाटन स्कॉटलैंड की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ। राजा चार्ल्स तृतीय ने खेलों का उद्घाटन किया। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने भारतीय दल की अगुवाई।

ग्लासगो (स्कॉटलैंड) राष्ट्रमंडल खेल-2026 की आधिकारिक शुरुआत स्कॉटलैंड के संस्कृति के जश्न के साथ हुई। इस दौरान ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने हाइड्रो एरिना में भारतीय दल की अगुवाई की। राजा चार्ल्स तृतीय ने खेलों का उद्घाटन किया। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह पहला मौका था जब उद्घाटन समारोह किसी इनडोर स्टेडियम के भीतर आयोजित हुआ। इस दौरान संगीत, स्कॉटलैंड के संस्कृतिक प्रदर्शन के साथ 74 देशों और क्षेत्रों के एथलीटों का स्वागत किया गया।

समारोह में भारतीय दल ने गहरे नीले रंग के ब्लेजर और ट्राउजर पहने थे, जो टीम की आधिकारिक सेरेमोनियल किट थी। इसके डिजाइन में पारंपरिक भारतीय तत्वों के साथ-साथ आधुनिकता का भी समावेश था। राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल होने वाले देशों के परेड मार्च की शुरुआत बोत्सवाना के एरिना में प्रवेश के साथ हुई, जिसके बाद अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, कैरिबियन, ओशिनिया और यूरोप के एथलीट शामिल हुए। बर्मिंघम 2022 के विपरीत, जहां हर देश का प्रतिनिधित्व दो ध्वज-वाहक करते थे, ग्लासगो 2026 में एक नया फॉर्मेट पेश किया गया। इसमें हर भाग लेने वाला कॉमनवेल्थ देश और रीजन के लिए एक ध्वज-वाहक और एक बैटन-वाहक शामिल था।

समारोह की शुरुआत 'डॉक्टर हू' से प्रेरित एक सीक्वेंस के साथ हुई, जिसमें छह बार के ओलंपिक साइकिलिंग चैंपियन सर क्रिस होय शामिल थे। इसके बाद किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कैमिला ने मशहूर 'टार्डिस' के जरिए नाटकीय अंदाज में प्रवेश किया गया। इसके बाद एक पहले से रिकॉर्ड की गई फिल्म दिखाई गई, जिसमें टाइम मशीन स्कॉटलैंड की उथल-पुथल भरी यात्रा प्रदर्शित की जाती है। इसे होय और स्कॉटिश अभिनेता ग्रेग मैकह्यू उड़ा रहे थे, और अंत में वे शाही जोड़े के साथ हाइड्रो एरिना पहुंचे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग