जयपुर में मचेगा क्रिकेट का रोमांच, कोडाई क्रिकेट प्रीमियर लीग' के नए सीजन का काउंटडाउन शुरू

टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां तेज

जयपुर में मचेगा क्रिकेट का रोमांच, कोडाई क्रिकेट प्रीमियर लीग' के नए सीजन का काउंटडाउन शुरू
कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित 'कोडाई क्रिकेट प्रीमियर लीग' का नया सीजन जल्द शुरू। सीनियर और जूनियर वर्गों में मुकाबले 40 और 50 ओवर के लेदर बॉल फॉर्मेट में। गत विजेता कोडाई टाइटन्स और कोडाई चैलेंजर्स खिताब बचाने मैदान में उतरेंगे।

जयपुरl गुलाबी नगरी के क्रिकेट गलियारों में एक बार फिर लेदर बॉल का घमासान देखने को मिलने वाला है। कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी, जयपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली शहर की प्रतिष्ठित स्थानीय प्रतियोगिता 'कोडाई क्रिकेट प्रीमियर लीग' के आगामी सीजन की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है। एकेडमी प्रबंधन ने इस हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

इस लीग में जयपुर और आसपास की शीर्ष स्थानीय टीमें हिस्सा लेंगी। सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में खेले जाने वाले इन मुकाबलों के लिए मुहाना मंडी रोड स्थित कोडाई क्रिकेट ग्राउंड और विनायक क्रिकेट ग्राउंड को तैयार किया जा रहा है। टूर्नामेंट के मैच 40 और 50 ओवरों के आधिकारिक लेदर बॉल प्रारूप में खेले जाएंगे।

गत विजेता कोडाई टाइटन्स (सीनियर) और कोडाई चैलेंजर्स (जूनियर) अपनी बादशाहत बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, जबकि अन्य टीमें इस बार नए जोश के साथ खिताब पर कब्जा करने की रणनीति बना रही हैं। आयोजकों के अनुसार, खेल प्रेमियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म क्रिकहीरोज ऐप पर सभी मैचों का लाइव स्कोरकार्ड और स्टेट्स भी उपलब्ध रहेंगे। खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन और ट्रायल की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

 

Read More आईपीएल-2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन, ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी के साथ विराट कोहली

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना