ब्रूक और स्मिथ के शतकों के बावजूद भारत को मिली 180 रन की बढ़त, सिराज का जादू चला

इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमटी

ब्रूक और स्मिथ के शतकों के बावजूद भारत को मिली 180 रन की बढ़त, सिराज का जादू चला

भारत ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी को 407 रनों में समेट दिया।

बर्मिंघम। मध्यम तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (70 पर 6) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी को 407 रनों में समेट दिया। खेल समाप्ति तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बना लिए थे। केएल राहुल 28 व करुण नायर 7 रन बना नाबाद लौटे। भारत के आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (28)रहे। इंग्लैंड के लिए जैमी स्मिथ (नाबाद 184) और हैरी ब्रूक (158) के शतकों के बावजूद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 180 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। इस प्रकार भारत की कुल बढ़त 244 रन हो गई है और उसके 9 खिलाड़ी शेष है। इंग्लैंड एक समय चायकाल तक पांच विकेट पर 355 रन बना मजबूत स्थिति में था।  लेकिन अंतिम सत्र में भारत के लिए मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

आकाश ने हैरी ब्रूक (158) को बोल्ड किया और फिर वोक्स (5) को नायर के हाथों लपकवाया इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 395 रन कर दिया। इसके बाद सिराज ने 12 रन में इंग्लैंड के कॉर्स (0), टंग (0) और बशीर (0) को आउट कर इंग्लैंड  पारी को 407 रनों में समेट दिया। विकेटकीपर बल्लबाज जैमी स्मिथ ने 207 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौको और 4 छक्को की मदद से नाबाद 184 रन बनाए। इंग्लैंड ने कल के तीन विकेट पर 77 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में इंग्लैंड के खाते में सात रन और जुड़े थे कि मोहम्मद सिराज ने जो रूट (22) को अपना शिकार बनाकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर कप्तान बेन स्टोक्स (0) को भी आउटकर भारत को पांचवी सफलता दिलाई।

ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये जेमी स्मिथ ने हैरी ब्रूक के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते शतक लगा छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी निभा इंग्लैंड को फालोऑन से बचा दिया। स्मिथ ने उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज 70 रनों पर 6 विकेट ले सफलतम गेंदबाज रहे। आकाश दीप ने 88 रन पर 4 सफलताएं हासिल की। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में हजारों लोगों की जा सकती है नौकरी : सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को दी कर्मचारियों की छंटनी करने की अनुमति, आलोचकों ने दी चेतावनी  अमेरिका में हजारों लोगों की जा सकती है नौकरी : सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को दी कर्मचारियों की छंटनी करने की अनुमति, आलोचकों ने दी चेतावनी 
न्यायालय के इस फैसले से हजारों लोगों को नौकरी गंवानी पड़ सकती है। आलोचकों ने चेतावनी दी है कि इससे...
गुजरात में महिसागर नदी पर अचानक ढहा गंभीरा पुल : नदी में गिरे वाहन, 9 लोगों की मौत 
चूरू में वायुसेना का फाइटर प्लेन क्रैश : 2 पायलटों की मौत, खेत में बिखरा मिला मलबा
युवक की चाकू से गोदकर हत्या : शव सुनसान इलाके में फेंका, सुबह सड़क किनारे मिली डेड बॉडी
पनडुब्बी रोधी रॉकेट का सफल परीक्षण, राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना को दी बधाई, कहा- नौसेना में शामिल करने से मारक क्षमता में होगी वृद्धि 
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा, छह परिवारों के 30 व्यक्तियों में वर्षों से चल रहा भूमि विवाद, मिनिटों में हल
सड़क हादसों पर गंभीर चर्चा जरूरी