रोमांचक मुकाबले में दिशा- ए ने दिशा-बी को हराया

अनभव ने खेली 112 रनों की शानदार पारी

रोमांचक मुकाबले में दिशा- ए ने दिशा-बी को हराया
हाथोज स्थित एसएचएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एक बेहद रोमांचक और सांसे रोक देने वाले मुकाबले में दिशा ए ने दिशा बी को 1 विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिशा ए की टीम ने दिशा बी को 16.5 ओवरों में 278 रनों पर समेट दिया था, जिसके जवाब में दिशा ए ने 33.5 ओवरों में 9 विकेट खोकर 280 रन बनाकर जीत हासिल की।

जयपुर। हाथोज स्थित एसएचएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एक बेहद रोमांचक और सांसे रोक देने वाले मुकाबले में दिशा ए ने दिशा बी को 1 विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिशा ए की टीम ने दिशा बी को 16.5 ओवरों में 278 रनों पर समेट दिया था, जिसके जवाब में दिशा ए ने 33.5 ओवरों में 9 विकेट खोकर 280 रन बनाकर जीत हासिल की । दिशा ए की इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो अंभव सिंह बंकावत रहे, जन्हिोंने महज 63 गेंदों पर 112 रनों की नाबाद और आतिशी पारी खेली । उनकी इस पारी में 18 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

उनके अलावा जयवर्धन ने भी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 62 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। दिशा इ की तरफ से गेंदबाजी में श्रेयांश सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 रन देकर 4 विकेट चटकाए, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके । इससे पहले, पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दिशा बी की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके शुरुआती बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके । टीम के लिए सर्वाधिक 22 रन श्रेयांश सिंह ने बनाए । दिशा ए के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसमें जयवर्धन ने 2 और विभोर सिंह ने 3 विकेट झटके, जिससे विपक्षी टीम बड़े स्कोर की ओर नहीं बढ़ पाई ।
  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पीएम आवास की ओर मार्च कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने...
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट