वैभव खटाना के बल्ले और राघव यादव की फिरकी के आगे बेबस हुई एसएचएस यू-14, दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसएचएस यू-14 को 108 रनों से हराया

एसएचएस की ओर से सांचित मलिक ने भी खेली शतकीय पारी

वैभव खटाना के बल्ले और राघव यादव की फिरकी के आगे बेबस हुई एसएचएस यू-14, दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसएचएस यू-14 को 108 रनों से हराया
गोविंद सरोवर स्थित एसएचएस क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए सीमित ओवरों के मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसएचएस यू-14 (SHS U-14) को 108 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी।

जयपुर। गोविंद सरोवर स्थित एसएचएस क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए सीमित ओवरों के मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसएचएस यू-14 (SHS U-14) को 108 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिशा क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद मजबूत रही। सलामी बल्लेबाज युवान ने 45 गेंदों में 74 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद वैभव खटाना ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 71 गेंदों में 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 113 रनों की शतकीय पारी खेली और रिटायर्ड हर्ट हुए। कप्तान सुमित यादव ने भी 41 गेंदों में 52 रन का योगदान दिया। इन बेहतरीन पारियों की बदौलत टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 2 विकेट खोकर 371 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। एसएचएस यू-14 की ओर से योगित यादव और निमांश बनर्जी को 1-1 विकेट मिला।

सांचित मलिक का शतक भी नहीं बचा सका मैच :

372 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएचएस यू-14 की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 37 रन पर ही उसके 5 विकेट गिर गए। इसके बाद सांचित मलिक ने एक छोर संभालते हुए 54 गेंदों में 14 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 106 रनों की जुझारू शतकीय पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। पूरी टीम 37 ओवरों में 263 रनों पर सिमट गई। दिशा क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज राघव यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 38 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। वहीं मयंक सेंधव को 2 विकेट मिले। वैभव-विभोर और यशवीर को 1- 1 विकेट मिला।

 

Read More टेस्ट सीरीज : चोटों और टेस्ट हार के बीच भारत के सामने श्रीलंका की कड़ी परीक्षा, पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में होगा

Read More यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से दी शिकस्त  

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार...
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष
25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी
सहकारी संस्थाओं और जिला कार्यालयों की होगी नियमित विजिट, सेवाओं में सुधार पर जोर
श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल