दिशा क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य अकादमी को 73 रनों से हराया, हेमेंद्र सिंह शेखावत की शानदार बल्लेबाजी

शिवांश और नंदिश की गेंदबाजी के आगे ढही लक्ष्य अकादमी

दिशा क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य अकादमी को 73 रनों से हराया, हेमेंद्र सिंह शेखावत की शानदार बल्लेबाजी
जयपुर में खेले गए सीमित ओवरों (40 ओवर) के मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूनियर टीम को 73 रनों से शिकस्त दे दी।

जयपुर। जयपुर में खेले गए सीमित ओवरों (40 ओवर) के मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य अकादमी को 73 रनों से शिकस्त दे दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिशा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 38.5 ओवरों में 245 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया । जवाब में जूनियर टीम 36 ओवरों में महज 172 रनों पर ही सिमट गई। दिशा क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ऊपरी क्रम के बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए । इसके बाद हेमेंद्र सिंह शेखावत ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों तरफ चौकों की बरसात कर दी। हेमेंद्र ने महज 62 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 65 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुँचाया । उनके अलावा शिवांश शर्मा ने 21 रन और प्रद्युम्न कुमावत ने 13 रनों का योगदान दिया । लक्ष्य अकादमी के गेंदबाज आशुतोष ने 42 रन देकर 2 विकेट और राहुल ने 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

246 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य  की शुरुआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज मानव कुमार ने सर्वाधिक 23 रन और परी ने 18 रन बनाए, लेकिन मध्यक्रम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। दिशा क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। शिवांश शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 29 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। वहीं नंदिश ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए 8 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए, जिसके चलते लक्ष्य अकादमी से काफी दूर रह गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय