दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसआरएस मेमोरियल अंडर-14 कप का फाइनल जीता, हर्षित सैनी 124 रनों की शानदार पारी खेल बने जीत के हीरो 

राघव यादव,गौरव पुनिया, हर्षित ने 2-2 महत्वपूर्ण विकेट लिए

दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसआरएस मेमोरियल अंडर-14 कप का फाइनल जीता, हर्षित सैनी 124 रनों की शानदार पारी खेल बने जीत के हीरो 
फ्यूचर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एसआरएस मेमोरियल अंडर-14 कप के फाइनल में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसआरएस अंडर-14 को 70 रन से हराकर खिताब जीता। हर्षित सैनी ने 124 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, कप्तान गौरव पुनिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

जयपुर। फ्यूचर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एसआरएस मेमोरियल अंडर-14 कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी अंडर-14 ने एसआरएस अंडर-14 की टीम को 70 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। दिशा क्रिकेट एकेडमी की इस शानदार जीत में बल्लेबाज हर्षित सैनी (124 रन) और कप्तान गौरव पुनिया के ऑलराउंड प्रदर्शन की मुख्य भूमिका रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिशा क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज दीक्षित मुंदोतिया ने 29 गेंदों में 37 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद मैदान पर हर्षित सैनी का तूफान देखने को मिला। हर्षित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 137 गेंदों में 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 124 रनों की शतकीय पारी खेली। कप्तान गौरव पुनिया ने भी अंत में 15 रन बनाए। निर्धारित 40 ओवरों में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने 7 विकेट खोकर 232 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

एसआरएस अंडर-14 की तरफ से गेंदबाजी में रामनिवास ने 54 रन देकर 2 विकेट और चिराग ने 52 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 233 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएस अंडर-14 की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के कप्तान जूनियर विराट शर्मा महज 1 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद मध्यक्रम में चिराग ने 58 गेंदों में 50 रनों की जुझारू पारी खेली और राघव शर्मा ने 26 रन तथा योगित सैनी ने 25 रनों का योगदान दिया। दिशा के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने एसआरएस की पूरी टीम 40 ओवरों में सिर्फ 162 रनों पर ही सिमट गई। राघव यादव,गौरव पुनिया, हर्षित सैनी ने 2-2 महत्वपूर्ण विकेट लिए। उनके अलावा आदित्य यादव, वैभव, ध्रुव को 1-1 सफलता मिली। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच हर्षित सैनी (124 रन), बेस्ट बैटर गौरव पुनिया, बेस्ट फील्डर गौरव पुनिया, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट गौरव पूनिया एवं बेस्ट बॉलर ध्रुव चुने गए।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया