दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने जीत से किया नागौर दौरे का समापन, मैन ऑफ द सीरीज रहे हर्षित सैनी 

तीनों मैच श्रृंखला 3.1 से अपने नाम की

दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने जीत से किया नागौर दौरे का समापन, मैन ऑफ द सीरीज रहे हर्षित सैनी 
दिशा अकादमी ने नागौर दौरे पर चार मैचों की द्विपक्षीय सीरीज 3-1 से जीतकर घर से बाहर बड़ी सफलता हासिल। एक टेस्ट, एक वनडे और दो टी-20 में एक हार के बाद टीम ने जोरदार वापसी। मयंक सेधन बेस्ट बॉलर, वैभव खटाना बेस्ट बल्लेबाज और हर्षित सैनी मैन ऑफ द सीरीज।

जयपुर। दिशा अकादमी ने आखिरकार घर के बाहर द्विपक्षीय सीरीज पर कब्जा किया। सीरीज में कुल 4 मैच खेले गए जिसमें एक टेस्ट, एक वनडे और 2 टी-20 मैच खेले गए, जिसमें दिशा ने एक टी-20 हारा व शेष तीनों मैच श्रृंखला 3.1 से अपने नाम की। सीरीज में बेस्ट बॉलर का अवार्ड दिशा के मयंक सेधन व बेस्ट बल्लेबाज भी दिशा के वैभव खटाना और मैन ऑफ द सीरीज भी दिशा के हर्षित सैनी रहे।

दिशा के हैड कोच (रणजी प्लेयर) श्रद्धानंद यादव ने बताया कि नागौर दौरे पर यह दिशा की सबसे बड़ी जीत है। जिसमें कुल 4 मैच खेले गए एक मैच में हार के बाद दिशा की टीम ने पलटवार करते हुए बाकी बचे सभी मैच अपने नाम किए। यादव ने यह भी कहा दौरे पर गई टीम काफी युवा टीम है और लाइन अप में कुछ शानदार खिलाड़ी हैं जो काबिलियत का अच्छा संकेत देती है। यह वरिष्ठ खिलाडिय़ों के बिना एक मजबूत लाइन अप है। उन्होंने कहा कि भले ही कुछ खिलाड़ी सभी मैच नहीं खेल रहे हों लेकिन वे ऐसी परिस्थितियों में भाग ले रहे हैं जो पहले उनके लिए मुश्किल थी वे दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों और कोचों के साथ काम करते हैं और प्रशिक्षण लेते हैं इस तरह का अनुभव सिर्फ  सवाल पूछकर उनके खेल को बढ़ाने में मदद करता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन