दिशा लायन ने दिशा किंग को हराया : प्रियांशु ने खेली 50 रनों की शानदार पारी, ध्रुव बने मैन ऑफ द मैच

लायन ने 81 रनों से जीत हासिल की 

दिशा लायन ने दिशा किंग को हराया : प्रियांशु ने खेली 50 रनों की शानदार पारी, ध्रुव बने मैन ऑफ द मैच

गणपति क्रिकेट ग्राउंड पर दिशा लायन ने दिशा किंग को 81 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लायन ने 29.5 ओवर में 164/8 बनाए, जिसमें प्रियांशु फगाना ने 50 और ध्रुव ने 37 रन जोड़े। जवाब में किंग 17 ओवर में ऑलआउट हो गई। ध्रुव ने 4 विकेट लेकर मैच जिताऊ प्रदर्शन किया।

जयपुर। प्रियांशु फगाना के 50 रन और ध्रुव के 37 रन और 4 विकेट की बदौलत दिशा लायन ने दिशा किंग को हराया। गणपति क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दोनों के बीच लायन ने 81 रनों से जीत हासिल की है। दिशा किंग ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और लायन को बल्लेबाजी का न्यौता दिया जिसमें लायन ने 29.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 164 बनाए।

किंग की ओर से गेंदबाजी में युग-एंजल-खुशवंत और पार्थ ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिशा किंग की टीम शुरूआत से ही लडख़ड़ा गई और 17 ओवर में ऑल आउट हो गई, जिसमें किशनसेन-16 और राघव यादव ने 13 रन बनाए इसके बाद टीम का कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं जम सका और टीम को हार का सामना करना पड़ा। लायन की ओर से गेंदबाजी में ध्रुव-4, युवान और पवित्रा कुमावत ने 2-2 विकेट झटके।

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग