दलीप ट्रॉफी : सेंट्रल जोन के 50/0 रन, सारांश और कुमार कार्तिकेय ने साउथ जोन को सस्ते में समेटा

दानिश मालेवर 28 और अक्षय वाडकर 20 रन बना क्रीज पर मौजूद थे

दलीप ट्रॉफी : सेंट्रल जोन के 50/0 रन, सारांश और कुमार कार्तिकेय ने साउथ जोन को सस्ते में समेटा

सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के पहले दिन साउथ जोन की पूरी टीम को पहली पारी में 149 के स्कोर पर समेट दिया।

बेंगलुरु। सारांश जैन (पांच विकेट) और कुमार कार्तिकेय (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के पहले दिन साउथ जोन की पूरी टीम को पहली पारी में 149 के स्कोर पर समेट दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय सेंट्रल जोन ने बिना कोई विकेट खोए 50 रन बना लिए। दानिश मालेवर 28 और अक्षय वाडकर 20 रन बना क्रीज पर मौजूद थे। सेंट्रल जोन टीम अभी भी साउथ जोन के पहली पारी के स्कोर से 99 रन पीछे है। इससे पहले आज सुबह टॉस जीतकर सेंट्रल जोन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कुमार कार्तिकेय ने 16वें ओवर में मोहित काले (9) को आउटकर साउथ जोन को पहला झटका दिया। कार्तिकेय का अगला शिकार आर स्मरण (1) बने।

तीसरे विकेट के रूप में तन्मय अग्रवाल (31) रन आउट हुए। कार्तिकेय ने 57 के स्कोर पर कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (4) को बोल्ड कर साउथ जोन को पांचवां झटका दिया। सी आंद्रे सिद्धार्थ (12), सलमान निजार (24) और एम डी निधीष (12) को सारांश जैन ने अपना शिकार बनाया। 63वें ओवर की छठी गेंद पर सारांश जैन ने अंकित शर्मा (20) को पगबाधा आउट कर 149 के स्कोर पर साउथ जोन की पहली पारी का अंत कर दिया।उ सेंट्रल जोन की ओर से सारांश जैन ने 24 ओवर में 49 रन देकर पांच विकेट झटके और कुमार कार्तिकेय ने 21 ओवर में 53 रन देकर चार विकेट लिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित कई राज्यों में अति भीषण लू (Heatwave) का अलर्ट जारी...
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार
खड़गे ने की केन्द्र सरकार की आलोचना : कच्चे तेल की कीमतों में कमी, जनता को राहत नहीं दे रही सरकार
आईपीएल-2026 : जीटी के खिलाफ क्वालिफायर मैच, आरसीबी पर होगा अपना खिताब बचाने का दबाव
घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन साधने की कोशिश