दलीप ट्रॉफी : वेस्ट जोन ने बनाए 438 रन, दानिश, शुभम और रजत ने मध्य क्षेत्र को संभाला

अभी भी वेस्ट जोन के पहली पारी के स्कोर से 209 रन पीछे 

दलीप ट्रॉफी : वेस्ट जोन ने बनाए 438 रन, दानिश, शुभम और रजत ने मध्य क्षेत्र को संभाला

सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे दिन वेस्ट जोन के खिलाफ दिन का खेल समाप्त होने के समय 67 ओवर में दो विकेट पर 229 रन बना लिए हैं।

बेंगलुरु। दानिश मालेवर (76), शुभम शर्मा (नाबाद 60) और कप्तान रजत पाटीदार (नाबाद 47) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे दिन वेस्ट जोन के खिलाफ दिन का खेल समाप्त होने के समय 67 ओवर में दो विकेट पर 229 रन बना लिए हैं। हालांकि, वह अभी भी वेस्ट जोन के पहली पारी के स्कोर से 209 रन पीछे है। वेस्ट जोन ने कल के छह विकेट पर 363 रनों से आगे खेलना शुरु किया और उसकी पारी 438 रनों पर समाप्त हुई। आयुष पांडेय ने कप्तान शार्दुल ठाकुर को रनआउट कर वेस्ट जोन को सातवां झटका दिया। एक ओवर के बाद ही हर्ष दुबे ने तनुष कोटियान को बोल्ड कर दिया। तनुष कोटियान ने 166 गेंदों में छह चौकों की मदद से 76 रन बनाए। धर्मेंद्रसिंह जडेजा एक और अरजान नागवासवाला तीन रन बनाकर आउट हुए। सेंट्रल जोन के लिए सारांश जैन और हुर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट लिए। खलील अहमद को दो विकेट मिले। दीपक चाहर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन के लिए आयुष पांडेय और दानिश मालेवर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। आयुष पांडेय 40 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के रूप में दानिश मालेवर 76 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल समाप्त होने के समय सेंट्रल जोन ने 67 ओवरों में दो विकेट पर 229 रन बना लिए। शुभम शर्मा 60 और कप्तान रजत पाटीदार 47 रन बना क्रीज पर मौजूद थे। वेस्ट जोन की ओर से अरजान नागवासवाला और धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत