फीफा विश्व कप-2026 : जापान को हरा ब्राजील प्री क्वार्टर फाइनल में, गैब्रियल मार्टिनेली ने दागा विजयी गोल

कासेमिरो ने दिलाई बराबरी

फीफा विश्व कप-2026 : जापान को हरा ब्राजील प्री क्वार्टर फाइनल में, गैब्रियल मार्टिनेली ने दागा विजयी गोल
पांच बार के चैंपियन ब्राजील ने फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 32 में जापान को 2-1 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश। जापान ने काइशु सानो के गोल से बढ़त बनाई, दूसरे हाफ में कासेमिरो ने बराबरी दिलाई।

ह्यूस्टन। पांच बार के चैंपियन ब्राजील ने फीफा विश्व कप फुटबॉल के राउण्ड ऑफ 32 के मुकाबले में जापान को 2-1 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पहले हॉफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद ब्राजील ने शानदार वापसी की लेकिन विजयी गोल के लिए उसे दूसरे हाफ के इंजरी टाइम तक इन्तजार करना पड़ा। इंजरी टाइम के 90+6वें मिनट में गैब्रियल मार्टिनेली ने शानदार गोल कर ब्राजील की जीत पक्की कर दी।

काउशु सानो ने दिलाई जापान को बढ़त :

राउंड ऑफ 32 के इस मुकाबले में जापान ने शानदार शुरुआत करते हुए ब्राजील को बड़ा झटका दिया। मैच के 29वें मिनट में काइशु सानो ने बेहतरीन गोल दागकर जापान को 1-0 की बढ़त दिला दी। ब्राजील ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन जापान की मजबूत रक्षापंक्ति और अनुशासित खेल के सामने उसे सफलता नहीं मिली। हाफ टाइम तक जापान ने अपनी बढ़त को बनाए रखा।

कासेमिरो ने दिलाई बराबरी :

Read More एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 लीग : आरडी क्रिकेट एकेडमी ने गीता आश्रम को 213 रनों से रौंदा, वीरेन की पारी पर फिरा पानी

दूसरे हाफ में, ब्राजील ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले में बराबरी हासिल कर ली। 56वें मिनट में अनुभवी मिडफील्डर कासेमिरो ने बेहतरीन गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। ब्राजील ने बढ़त हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया लेकिन जापान की मजबूत रक्षापंक्ति ने उन्हें रोके रखा। आखिर खेल समाप्त होने से चंद मिनट पहले गैब्रियल मार्टिनेली को सफलता मिली और उन्होंने गोल कर ब्राजील की जीत पर मुहर लगा दी।

Read More इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया : दूसरे वनडे में जो रूट 99 रन पर नाबाद रहे; श्रेयस-विराट की फिफ्टी काम नहीं आई

 

Read More फीफा विश्वकप-2026 : आज शोर, उत्साह, जूनून और जश्न की रात, अर्जेंटीना और स्पेन में फुटबॉल की जंग

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
राजधानी के कानोता थाना क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के...
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज
राजौरी में बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम: स्कूल के पास मिला IED, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय
ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई