फीफा विश्व कप-2026 : कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया, ग्रुप-के में शीर्ष स्थान किया हासिल

कोलंबिया ने लगातार दबाव बनाए रखा

फीफा विश्व कप-2026 : कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया, ग्रुप-के में शीर्ष स्थान किया हासिल
फीफा विश्व कप-2026 में कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर विजयी शुरुआत की। डैनियल मुनोज, लुइस डियाज और जामिंटन कैम्पाज ने गोल किए। उज्बेकिस्तान के फैजुल्लाएव ने बराबरी की, डियाज और कैम्पाज ने फिर बढ़त दिलाई।

नई दिल्ली। कोलंबिया ने जुझारू उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर फीफा विश्व कप-2026 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। कोलंबिया की इस जीत में डैनियल मुनोज, जामिंटन कैम्पाज और लुइस डियाज ने 1-1 गोल किए। इस के साथ ग्रुप-के में मौजूद 3 अंको के साथ कोलंबिया शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। मैच की शुरुआत से ही कोलंबिया ने लगातार दबाव बनाए रखा और गोल करने के कई प्रयास किए। मैच के 40वें मिनट में लुईस डियाज के पास पर डैनियल मुनोज ने गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। यह उनका फीफा विश्व कप में पहला और अंतरराष्ट्रीय करियर का कुल चौथा गोल था। मैच के 45वें मिनट में टीम के स्टार मिडफील्डर जेम्स रोड्रिगेज ने लंबी दूर से प्रयास किया, जो विपक्षी गोलकीपर ने अपने सुरक्षित दस्तानों से रोक लिया।

उज्बेकिस्तान से 60वें मिनट में अब्बोस्बेक फैजुल्लाएव ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। उज्बेकिस्तान के कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव ने गोल करने का प्रयास किया, जिसे कैमिलो वर्गास ने बचाया, लेकिन इस कोशिश में गेंद फैजुल्लाएव को मिल गई, जिसे उन्होंने हेडर से गोल किया। कुछ मिनट बाद ही 65वें मिनट पर लुइस डियाज ने गोल करते हुए फिर से अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मैच के आखिरी कुछ मिनट पहले कैम्पाज ने गोल कर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।

 

Read More स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी-20 में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़

Read More फीफा वर्ल्ड कप-2026 : ऑस्ट्रिया की 36 साल में पहली विश्व कप जीत, जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराया

Read More खेल के साथ संस्कार भी: जापानी समर्थकों ने स्टेडियम साफ कर पेश की अनोखी मिसाल, सोशल मीडिया पर सफाई अभियान वायरल

 

 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर विश्व...
ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क
नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला
जल जीवन मिशन में 30 लाख की पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
राहुल गांधी के नेतृत्व की खड़गे ने की प्रशंसा : जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, बोले - वंचितों की आवाज बने कांग्रेस नेता
रिश्ता शर्मसार : दादा ने किया पोती का यौन शोषण, बुआ ने डाला भतीजे पर खौलता तेल