फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल

पूरी टीम में व्यापक बदलाव किए

फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल
फीफा विश्व कप-2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड और घाना के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ। लगभग 80 प्रतिशत गेंद पर नियंत्रण के बावजूद इंग्लैंड, घाना की मजबूत रक्षा को नहीं भेद सका। निको ओ'रेली का हेडर बार से टकराया, हैरी केन भी गोल करने से चूके।

मैसाचुसेट्स (अमेरिका) फीफा विश्व कप-2026 के एल ग्रुप मुकाबले में इंग्लैंड को घाना के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेलना पड़ा। इस नतीजे ने नॉकआउट को लेकर उसकी चिंताओं को बढ़ा दिया है। बोस्टन स्टेडियम में लगभग 80 प्रतिशत समय तक गेंद पर नियंत्रण रखने के बावजूद थॉमस ट्यूशेल की इंग्लिश टीम घाना की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदने में विफल रही। इंग्लैंड के मैनेजर थॉमस ट्यूशेल ने जीत की तलाश में 'रेली, बुकायो साका, एबेरेची एजे, मॉर्गन रोजर्स और मार्कस रैशफोर्ड को मैदान पर उतारकर पूरी टीम में व्यापक बदलाव किए।

इस गोल राहित ड्रा के साथ ब्लैक स्टार्स ने हैरी केन और जूड बेलिंघम की अगुवाई वाली इंग्लैंड की आक्रामक आक्रमण पंक्ति को नाकाम करते हुए एक अंक हासिल किया, जिससे घाना के दो मैचों में कुल अंकों की संख्या चार हो गई है और वह गोल अंतर के आधार पर ही इंग्लैंड से पीछे है। इंग्लैंड को गोल करने का सबसे अच्छा मौका मैच के आखिरी में मिला जब स्थानापन्न खिलाड़ी निको 'रेली ने दाहिनी ओर से आए क्रॉस पर हेडर मारा जो बार से टकराकर वापस गया। केन ने भी अपना दूसरा प्रयास किया जो बार के ऊपर से निकल गया। दूसरे हाफ के अंत में मॉर्गन रोजर्स और एबेरेची एजे जैसे अटैकिंग मिडफील्डरों को मैदान में उतारने का कोई खास असर नहीं हुआ और इंग्लैंड को ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा