फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम

सेबेस्टियन बेकासेसे की टीम की शुरुआत बहुत खराब रही

फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
विश्व कप मैच में इक्वाडोर ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर और नॉकआउट चरण में जगह। लेरॉय साने के शुरुआती गोल के बाद इक्वाडोर ने निल्सन अंगुलो और प्लाटा के गोल से वापसी।

न्यू जर्सी (अमेरिका) मुश्किल हालात में एक गोल से पिछड़ने के बावजूद इक्वाडोर ने विश्वकप का सबसे बड़ा उलटफेर कर चार बार के चैंपियन जर्मनी पर 2-1 से अहम जीत दर्ज कर दूसरी बार नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। सेबेस्टियन बेकासेसे की टीम की शुरुआत बहुत खराब रही, जब लेरॉय साने ने सिर्फ दो मिनट में जर्मनी को एक गोल से आगे कर दिया, लेकिन इक्वाडोर ने जल्द ही वापसी की। नौवें मिनट में निल्सन अंगुलो ने गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। अंगुलो ने दूर से एक शानदार शॉट मारकर न्युअर को छकाते हुए गोल किया। हालांकि इक्वाडोर के लिए ड्रॉ काफी नहीं था, क्योंकि उन्हें पता था कि टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने से बचने के लिए जीत जरूरी है, और तीन पॉइंट हासिल करने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी। और आखिरकार 77वें मिनट में अहम सफलता मिली, जब रोड्रिगेज के हेडर से गेंद प्लाटा के पास पहुंची और उन्होंने न्युअर को छकाते हुए गोल करके अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

मैच शुरू होने से पहले इक्वाडोर ने इस टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं किया था और अब तक सबसे कम शॉट (सात) लगाए थे। हार के बावजूद जर्मनी अपने शुरुआती दो मैच जीतने के कारण ग्रुप में शीर्ष पर बनी हुई है। बेहतर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की वजह से वह दूसरे स्थान पर मौजूद आइवरी कोस्ट से आगे रही। इक्वाडोर तीसरे स्थान पर रही और ग्रुप एल के नतीजों के आधार पर राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड से उसका मुकाबला हो सकता है, जबकि कुराकाओ सिर्फ एक अंक के साथ सबसे नीचे रही।

 

Read More फीफा विश्वकप-2026 :  किलियन एमबापे ने जीता गोल्डन बूट, रोड्रिगो हर्नाडेज को गोल्डन बॉल, उनाई सिमोन को गोल्डन ग्लव्स

 

 

Read More बीसीसीआई ने घरेलू सत्र से पहले प्लेइंग कंडीशंस में किए बदलाव, गेंदबाज को जानबूझकर नो बॉल करना पड़ेगा भारी

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन के पास पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर की संभावित कमी को देखते हुए ईरान के खिलाफ...
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत