फीफा वर्ल्ड कप-2026 : जर्मनी ने पहली बार खेल रही कुराकाओ को 7-1 से रौंदा, फेलिक्स नमेचा ने किया टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल

लिवानो ने किया विश्व कप का पहला गोल

फीफा वर्ल्ड कप-2026 : जर्मनी ने पहली बार खेल रही कुराकाओ को 7-1 से रौंदा, फेलिक्स नमेचा ने किया टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल
फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप ई मैच में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से हराया। फेलिक्स नमेचा ने सबसे तेज गोल कर बढ़त दिलाई। लिवानो कोमेनेंसिया ने बराबरी, श्लोटरबेक, हावर्ट्ज, मुसियाला और उंडाव के गोलों से जर्मनी ने एकतरफा जीत दर्ज।

ह्यूस्टन। वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से करारी शिकस्त दी। फेलिक्स नमेचा ने टूर्नामेंट का अब तक का सबसे तेज गोल किया और फिर पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में पेनल्टी हासिल की, जिसे काई हावर्ट्ज ने गोल में बदलकर बढ़त को और बढ़ा दिया। चार बार की चैंपियन टीम ने ग्रुप के इस मैच में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। यह मैच वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे छोटे देश के खिलाफ था। छठे मिनट में फ्लोरियन विर्ट्ज के साथ शानदार 'वन-टू-वन' पासिंग के बाद नमेचा ने एक बेहतरीन शॉट लगाकर गेंद को कोने में पहुंचाया और टीम को बढ़त दिलाई।

लिवानो ने किया विश्व कप का पहला गोल :

कुराकाओ के लिए लिवानो कोमेनेंसिया ने 21वें मिनट में बराबरी का गोल किया, यह उनका विश्व कप में पहला गोल भी था। इसके बाद 38वें मिनट में जर्मनी को कॉर्नर मिला, जिस पर निको श्लोटरबेक ने शानदार हेडर लगाकर स्कोर 2-1 कर दिया। हाफ-टाइम से ठीक पहले काई हावर्ट्ज ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 3-1 कर दिया। जमाल मुसियाला ने जर्मनी के लिए चौथा गोल किया। मुसियाला की जगह आए उंडाव ने 68वें मिनट में नथानिएल ब्राउन को गोल करने में मदद की, जिससे जर्मनी 5-1 से आगे हो गया। 78वें मिनट में उंडाव ने जर्मनी के लिए छठा गोल किया। 88वें मिनट में हावर्ट्ज ने अपना दूसरा गोल पूरा किया।

 

Read More भारत 12 साल बाद इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हारा, हैरी ब्रूक-फिल साल्ट के दम पर मेजबान टीम 9 विकेट से जीती

Read More रशीद और प्रियांशु के तूफान में उड़ी कोडाई क्रिकेट एकेडमी

 

 

Read More एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 लीग : वैभव खटाना ने मैच जिताऊ  पारी, तेजस्व ने झटके 4 विकेट

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत