फीफा विश्वकप-2026 : आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर जर्मनी नॉकआउट दौर में, डेनिज उंदाव रहे मैच के स्टार

उंदाव का 56 मिनट में पांच गोल में योगदान

फीफा विश्वकप-2026 : आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर जर्मनी नॉकआउट दौर में, डेनिज उंदाव रहे मैच के स्टार
फीफा विश्वकप-2026 में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बनाई। आइवरी कोस्ट ने 30वें मिनट में बढ़त ली, स्थानापन्न डेनिज उंदाव ने 68वें और 94वें मिनट में दो गोल कर जर्मनी को जीत दिलाई।

टोरंटो। स्थानापन्न डेनिज उंदाव के दो गोलों की बदौलत जर्मनी ने खेले गये मुकाबले में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर फीफा विश्वकप-2026 के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए इस मैच के 30वें मिनट में आइवरी कोस्ट के कप्तान फ्रैंक केसी ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिलाई । जर्मनी के लिए डेनिस उंदाव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे और उसकी जीत सुनिश्चित की।

हॉफ टाइम तक 1-0 से आगे था आइवरी कोस्ट :

एक गोल से पिछड़ने के बाद जर्मनी ने जवाबी हमला किया और दो बार गेंद को नेट में पहुंचाया, लेकिन दोनों ही मौकों पर नमेचा और मुसियाला को फाउल का दोषी माना गया। हॉफ टाइम तक स्कोर 1-0 था। स्थानापन्न के रूप में मैदान पर आए उंदाव ने जर्मनी के लिए खेल बदल दिया। उन्होंने 68वें मिनट में वॉली मारकर याहिया फोफाना को छकाते हुए गोल किया। फिर, 94वें मिनट में, नमेचा ने संयम बनाए रखा और उंदाव को पास दिया। स्ट्राइकर एरिया के ठीक अंदर था, उसने मुड़ने के लिए गेंद को कंट्रोल किया और फिर ज़ोरदार शॉट मारकर जर्मनी को आखिरी समय में जीत दिलाई।

उंदाव का 56 मिनट में पांच गोल में योगदान :

Read More फीफा वर्ल्ड कप-2026 : ऑस्ट्रिया की 36 साल में पहली विश्व कप जीत, जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराया

इस जीत के साथ जर्मनी ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। आज रात उंदाव के लिए यादगार रही, जिनके नाम अब वर्ल्ड कप फुटबॉल के केवल 56 मिनट में पांच गोल में योगदान है।

Read More महिला टी-20 विश्व कप : स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक, भारत ने नीदरलैंड्स को हराया

 

Read More स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी-20 में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्यार का खौफनाक अंत! देवर के प्यार में पागल भाभी के कदम से फैली सनसनी, पढ़ें पूरा मामला प्यार का खौफनाक अंत! देवर के प्यार में पागल भाभी के कदम से फैली सनसनी, पढ़ें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के झाबुआ में दो दिनों से लापता विवाहित देवर-भाभी (श्याम और सपना प्रजापत) के शव एक कुएं से...
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार से की मांग, कहा- पुलिस को जनता के साथ शालीनता से बात करने की हिदायत मिले
असर खबर का : प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई, धरोहर सुरक्षित निकाली
11 करोड़ के सौंदर्याकरण के बीच सुविधाओं का अकाल, शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है बाजार
डेटा ट्रांसमिशन में मिली चीन को बड़ी कामयाबी, नया संचार उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च
बहुमंजिला कोचिंग...कोटा में भी कई कोचिंग में नहीं आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
असर खबर का... गणेश पूजन के साथ दशहरा मेले की तैयारियों का शुभारंभ कल से