फीफा विश्व कप-2026 : लियोनेल मेसी बने विश्व कप इतिहास के टॉप स्कोरर, अर्जेंटीना नॉक आउट दौर में

मैच के बाद उनके अब 18 गोल हो गए

फीफा विश्व कप-2026 : लियोनेल मेसी बने विश्व कप इतिहास के टॉप स्कोरर, अर्जेंटीना नॉक आउट दौर में
फीफा विश्व कप ग्रुप जे मैच में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट में जगह बनाई। लियोनेल मेसी ने एक पेनल्टी चूकने के बावजूद दो गोल किए। 38वें मिनट और इंजरी टाइम में गोल। प्रदर्शन से टीम ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

डलास। सुपर स्टार लियोनेल मेसी एक पेनल्टी चूके, लेकिन उनके रिकॉर्ड दो गोलों की मदद से पिछले चैम्पियन अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप जे मैच में 2-0 से हराकर नॉक आउट दौर में प्रवेश कर लिया।

मेसी इन दो गोलों के साथ विश्व कप के इतिहास में शीर्ष गोल स्कोरर बन गए। उनके मौजूदा विश्व कप में पांच गोल हो चुके हैं। उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ़ 3-0 की जीत में हैट्रिक दागी थी। फुटबॉल के भगवान समझे जाने वाले मेसी 24 जून को 39 साल के होने वाले हैं। उन्होंने अपनी टीम को नॉक आउट में पहुंचाकर खुद को जन्मदिन का अग्रिम तोहफा दे दिया है।

मेसी ने पहले हाफ के शुरू में एक पेनल्टी पर शॉट गोल के बाहर मार दिया। लेकिन उन्होंने वापसी करते 38 वें मिनट में गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी, मेसी ने फिर मैच के इंजरी समय के पांचवें मिनट में दूसरा बेहतरीन गोल दागकर जीत पक्की कर दी।

अपने पहले गोल के साथ मेसी ने मिरोस्लाव क्लोज का विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक 16 गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मैच के बाद उनके अब 18 गोल हो गए हैं।

Read More स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी-20 में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से छात्रवृत्ति हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पश्चिम बंगाल से 2 आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से छात्रवृत्ति हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पश्चिम बंगाल से 2 आरोपी गिरफ्तार
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर फर्जी आवेदन कर सरकारी छात्रवृत्ति राशि हड़पने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर पश्चिम बंगाल...
एकजुट और विकसित भारत के निर्माण में डॉ. मुखर्जी का बलिदान, अटूट संकल्प पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा: राधाकृष्णन
हिजबुल्ला प्रमुख ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए कई आरोप
सोसायटी में युवती की सुरक्षा पर सवाल, पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप
चंडीगढ़ में गत्ता बॉक्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग : दूर-दूर तक दिखाई दी लपटें, धुएं से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल
युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, ऊंचाई से गिरने की आशंका
कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10 : राघव की घातक गेंदबाजी और सम्यक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से जीती कोडाई स्मैशर्स