फीफा विश्वकप-2026 : मैसी की यादगार हैट्रिक, सर्वकालिक गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की
अभियान की शुरुआत अल्जीरिया पर 3-0 से शानदार जीत के साथ की
केनसस सिटी। स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की ऐतिहासिक हैट्रिक की बदौलत मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप-2026 में अपनी अभियान की शुरुआत अल्जीरिया पर 3-0 से शानदार जीत के साथ की। मेसी ने अपनी पहली विश्व कप हैट्रिक लगाकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के 16 गोलों के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। एरोहेड स्टेडियम में बुधवार को खेले गये मुकाबले में मेसी ने मैच में पहला गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई, फिर दूसरे हाफ में दो और गोल दागकर कर मैच पर अपना दबदबा बना लिया। इसी के साथ अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे मेसी ने अपने तीन तीन गोलों के साथ यादगार बना दिया। उनके विश्व कप गोलों की संख्या 16 तक पहुंच गयी और उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक विश्व कप गोल के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर की यह 11वीं हैट्रिक थी, लेकिन विश्व कप में उनकी यह पहली हैट्रिक थी। अब वह टूर्नामेंट में एक मैच में तीन गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरे हाफ के आखिर मैदान से लौट रहे मेसी की अर्जेंटीना के समर्थकों ने जोरदार तालियों से हौसला अफजाई की। अर्जेंटीना ने पूरे मैच में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, जबकि अल्जीरिया मेसी और उनकी टीम के आक्रमण के सामने बेबस नजर आया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने ग्रुप-जे में तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिये।

Comment List