फीफा विश्वकप 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर के राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

पिएरो हिंकापी को रेड कार्ड

फीफा विश्वकप 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर के राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में मेक्सिको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इक्वाडोर को 2-0 से हराया। जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज ने एक-एक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। मुकाबले के अंत में इक्वाडोर के पिएरो हिंकापी को रेड कार्ड भी दिखाया गया।

मेक्सिको सिटी। जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज के एक-एक गोलों की बदौलत मेक्सिको फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप 2026 में राउंड ऑफ-32 मैच में इक्वाडोर को 2-0 से हराते हुए प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। एस्तादियो एजटेका स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में मेजबान मेक्सिको की टीम के लिए जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज ने 1-1 गोल किए। मेक्सिको ने मैच की शुरुआत आक्रामक प्रदर्शन करते हुए की और मैच के पांचवें मिनट में युवा स्ट्राइकर गिलबर्टो मोरा ने प्रयास किया, लेकिन वे निशाना चूक गये। 22वें मिनट पर जूलियन क्विनोन्स ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

इसके बाद 31वें मिनट में राउल जिमेनेज दाहिने पैर से शॉट मारकर गेंद को गोल में पहुंचाया। पहले हॉफ के बाद स्कोर 2-0 रखते हुए मेक्सिको ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये रखा। दूसरा हाफ के 67वें मिनट में कॉर्नर पर मोंटेस ने हेडर से गोल करने प्रयास किया, जिसे विपक्षी गोलकीपर ने विफल कर दिया। 74वें मिनट में इक्वाडोर के रोड्रिगेज को अच्छा मौका मिला, लेकिन वह भी अपनी टीम का खाता खोलने में असफल रहे। मैच समाप्त होने से थोड़ी देर पहले इक्वाडोर के पिएरो हिंकापी को (90 5) रेड कार्ड दिखा गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
आयोग ने फील्ड टीमों की संख्या बढ़ाने और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने पर विशेष जोर। जानकारी के...
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में