फीफा वर्ल्ड कप : 48 टीमें, 104 मैच और 39 दिन का रोमांच

सलमा हायेक की मौजूदगी, शकीरा का डांस शो

फीफा वर्ल्ड कप : 48 टीमें, 104 मैच और 39 दिन का रोमांच
फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून को मैक्सिको सिटी में भव्य उद्घाटन समारोह से। शकीरा, बर्ना बॉय, जे बाल्विन सहित कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार प्रस्तुति देंगे, सलमा हायेक विशेष अतिथि। समारोह भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू।

न्यूयॉर्क। फीफा विश्व कप-2026 का आगाज 11 जून को मैक्सिको सिटी में शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा। शकीरा, बर्ना बॉय, जे बाल्विन और कई अन्य इंटरनेशनल सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस देंगे। हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सलमा हायेक स्पेशल गेस्ट होंगी। भारतीय दर्शक 11 जून को रात 11 बजे से इसका सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

फीफा ने बनाई तीन उद्घाटन समारोह की योजना :

फीफा विश्व कप 2026 का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। 48 टीमों और 104 मैचों वाला यह अब तक का सबसे बड़ा फुटबॉल विश्व कप होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत सह-मेजबान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले से होगी, लेकिन उससे पहले मेक्सिको सिटी में एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इस बार फीफा ने अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में तीन अलग-अलग उद्घाटन समारोह की योजना बनाई है, जिनका एक कॉमन थीम होगा। पहला और सबसे बड़ा कार्यक्रम मैक्सिको सिटी में आयोजित होगा।

पहली ओपनिंग सेरेमनी :

Read More FIFA World Cup में इतिहास रचने उतरेंगे भारतीय मूल के ये खिलाड़ी, जानें कौन किस टीम के​ लिए खेलेगा ?

फीफा विश्व कप 2026 की पहली ओपनिंग सेरेमनी 11 जून को आयोजित होगी। यह कार्यक्रम मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के उद्घाटन मुकाबले से करीब 90 मिनट पहले शुरू होगा।

Read More भारतीय राष्ट्रीय टीम में शामिल वैभव सूर्यवंशी, बीसीसीआई ने की घोषणा

मैक्सिको सिटी में स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी :

Read More राइजिंग स्टार्स कप : हर्षित सैनी के धमाकेदार शतक से कोडाई क्रिकेट एकेडमी 9 विकेट से जीती

पहली ओपनिंग सेरेमनी मैक्सिको सिटी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। यही स्टेडियम विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले की भी मेजबानी करेगा। मैक्सिको सिटी का यह ऐतिहासिक मैदान पहले भी कई यादगार फुटबॉल पलों का गवाह रहा है और अब एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है।

ओपनिंग सेरेमनी रात 11 बजे से शुरू होगी :

भारतीय दर्शकों के लिए ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होगी। फीफा के अनुसार मैक्सिको सिटी का उद्घाटन समारोह करीब 16 मिनट 30 सेकंड तक चलेगा। इसके बाद उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।

कई बड़े कलाकार देंगे प्रस्तुति देंगे :

समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण विश्व प्रसिद्ध पॉप स्टार शकीरा होंगी। उनके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार मंच पर नजर आएंगे। शकीरा के अलावा, बर्ना बॉय, जे बाल्विन, डैनी ओशन, बेलिंडा, लिला डाउन्स और लॉस एंजिलिस अजुलेस, यह सभी कलाकार फीफा विश्व कप-2026 के आधिकारिक एल्बम के गानों को लाइव परफॉर्म करेंगे।

फर्नांडीज राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगे :

फीफा के मुताबिक, मैक्सिको के प्रसिद्ध गायक एलेजांद्रो फर्नांडीज मैक्सिको का राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रगान की प्रस्तुति मशहूर गायिका टायला देंगी। यह पल उद्घाटन समारोह का सबसे भावनात्मक हिस्सा माना जा रहा है।

सलमा हायेक विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी :

हॉलीवुड अभिनेत्री और फीफा विश्व कप 2026 की एंबेसडर सलमा हायेक भी इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सलमा हायेक दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों का स्वागत करेंगी और फुटबॉल के जरिए एकता और भाईचारे का संदेश देंगी।

फीफा अध्यक्ष ने कहा :

फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैटनटिनो ने कहा, फीफा विश्व कप एक ऐसा अवसर है जिसे पूरी दुनिया साथ मिलकर मनाती है। मैक्सिको सिटी से शुरू होकर टोरंटो और लॉस एंजिलिस तक ये समारोह संगीत, संस्कृति और फुटबॉल को एक साथ जोड़ेंगे। यह एक वैश्विक उत्सव की शानदार शुरुआत होगी।

भारत में यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे :

भारतीय दर्शक फीफा विश्व कप 2026 की पहली ओपनिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे। इनमें यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी चैनल शामिल हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रसारण उपलब्ध रहेगा।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी :

मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच और ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस स्टेडियम में निजी क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान शराब परोसने के लगे आरोप, खेल परिषद ने दिखाई सख्ती एसएमएस स्टेडियम में निजी क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान शराब परोसने के लगे आरोप, खेल परिषद ने दिखाई सख्ती
सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक निजी क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान शराब और बीयर परोसे जाने का मामला सामने आने के...
हाईकोर्ट की नई व्यवस्था : बार-बार तारीख लेने की प्रवृत्ति पर लगेगा अंकुश, अब हर मुकदमे में गिने जाएंगे स्थगन
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: इथेनॉल मिले पेट्रोल पर हटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें ताजा भाव
एसएमएस अस्पताल में मोबाइल चोर गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद
फिर गिरा रूपया, 25 पैसे की गिरावट के साथ 95.52 प्रति डॉलर पर खुला
तकनीकी खराबी से जयपुर-इंदौर फ्लाइट लेट : यात्री परेशान, अन्य उड़ानें भी प्रभावित
फीफा वर्ल्ड कप : 48 टीमें, 104 मैच और 39 दिन का रोमांच