पांचवां किसान गोल्फ कप संपन्न : अभ्युदय, कुणाल, हृदयान, मनीष व आलोक ने जीते खिताब 

डॉ. समीर ने जीता विशेष पुरस्कार 

पांचवां किसान गोल्फ कप संपन्न : अभ्युदय, कुणाल, हृदयान, मनीष व आलोक ने जीते खिताब 

रामबाग गोल्फ क्लब में आयोजित किसान गोल्फ कप के पांचवें संस्करण में अभ्युदय रावत ने बेस्ट प्रो और कुणाल सिंह ने बेस्ट ग्रॉस का खिताब। विभिन्न हैंडीकैप वर्गों में हृदयान सरावगी, मनीष कुमावत जूनियर और आलोक शर्मा जूनियर विजेता। विशेष साइकिल पुरस्कार डॉ. समीर शर्मा ने जीता।

जयपुर। अभ्युदय रावत (68 अंक) और कुणाल सिंह (70 अंक) ने जयपुर के रामबाग गोल्फ क्लब में सम्पन्न दो दिवसीय किसान गोल्फ कप के पांचवे संस्करण के क्रमश: बेस्ट प्रो व बेस्ट ग्रॉस वर्ग के खिताब अपने नाम किए।

किसान गोल्फ क्लब के संयोजक जसवंत मील के अनुसार स्टेबल फोर्ड फॉर्मेट पर खेले गए इस टूर्नामेंट में 0-9 हैंडीकैप वर्ग में हृदयान सरावगी 39 अंकों के साथ विजेता व राजकुमार नैन (36 अंक) उपविजेता रहे। 10-18 हैंडीकैप वर्ग का खिताब मनीष कुमावत जूनियर (35) ने जीता। ओमप्रकाश सारस्वत उपविजेता रहे। वही 19 -24 हैंडीकैप वर्ग में आलोक शर्मा जूनियर (39 अंक) विजेता व गौरव माथुर उपविजेता रहे। शिक्षा जैन (31 अंक) बेस्ट लेडी गोल्फर में विजेता व श्रीजा जैन (30 अंक) उपविजेता रही।

65 से 70 वर्ष के वेटरन वर्ग में 36 अंक लेकर सतीश राजोरिया व 71 वर्ष से अधिक उम्र के वेटरन  वर्ग में डॉ. राघवेंद्र चौधरी (13 अंक) विजेता रहे। अतुल पोद्दार ने स्ट्रेटेस्ट ड्राइव, वृंदा सैनी ने नियर टू पिन व अनस शम्सी ने लांगेस्ट ड्राइव का खिताब जीता।

डॉ. समीर ने जीता विशेष पुरस्कार :

Read More 483 में से 347 पद खाली : खेल परिषद की कोचिंग व्यवस्था राम भरोसे, कोचों की कमी से प्रशिक्षण प्रभावित

मीडिया प्रभारी डॉ. देवेन्द्र कुमार के अनुसार विशेष आकर्षण पुरस्कार साइकिल थी जो कि 10 वे होल पर 170 यार्ड  पर रखी टोकरी में बॉल डालकर डॉ समीर शर्मा ने जीती।

Read More सवाई मानसिंह स्टेडियम पर हर साल खर्च होते हैं करोड़ों रुपए, फिर भी आईपीएल के वेन्यू में सबसे कम दर्शक क्षमता

अर्जुन अवार्डी एवं पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया , डीआईजी प्रहलाद कृष्णिया, रामबाग गोल्फ क्लब के कप्तान योगेंद्र सिंह शेखावत व मानद सचिव समृद्ध शर्मा द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। अंत में संयोजक जसवंत मील ने किसान कप की सफलता एवं सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।  

Read More आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती

Post Comment

Comment List

Latest News

रसोई गैस पर माफिया का कब्जा : थड़ी-ढाबों में खप रहे घरेलू सिलेंडर, जनता की रसोई ठप रसोई गैस पर माफिया का कब्जा : थड़ी-ढाबों में खप रहे घरेलू सिलेंडर, जनता की रसोई ठप
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी तेज, चाय-ढाबों में हो रहा अवैध उपयोग। कमर्शियल सिलेंडर की 30-35% सप्लाई से संकट गहराया।...
हाईकोर्ट का नीट पीजी काउंसलिंग पर अहम आदेश : अन्य राज्यों के आरक्षित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सीटें भरने के उद्देश्य से न्यूनतम योग्यता मानकों से नहीं किया जा सकता समझौता
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट, 11 लोगों की मौत; धमाके से मची अफरा-तफरी
शिक्षक भर्ती में अधिक अंक होने के बावजूद चयन नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- अभ्यावेदन तय करें
भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान
ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें
पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं