एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-2 से हराया
संजय ने खोला भारत का खाता
एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा हैं।
एंटवर्प। एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा हैं।
संजय ने खोला भारत का खाता :
खेले गए मुकाबले में संजय ने मैच के शुरुआती तीसरे मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। हालांकि इसके एक मिनट बाद ऑस्ट्रेलिया के टिम ब्रैंड ने गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। अगले ही मिनट में ब्लेक गोवर्स ने गोल दागकर स्कोर 2-1 कर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद 18वें मिनट में कूपर बर्न्स ने गोलकर स्कोर 3-1 कर दिया। इस गोल के बाद भारतीय टीम दबाव में दिखी और ऑस्ट्रेलिया टीम आक्रामक प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान दोनों टीमों को पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन वे उसे भुनाने में विफल रही।
Comment List