पहली बार उतरी कोग्निवेरा ने जीता आर्मी कमांडर पोलो कप, थंडरबोल्ट को ढाई के मुकाबले आठ गोल से किया पराजित 

मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा

पहली बार उतरी कोग्निवेरा ने जीता आर्मी कमांडर पोलो कप, थंडरबोल्ट को ढाई के मुकाबले आठ गोल से किया पराजित 
कोग्निवेरा टीम ने थंडरबोल्ट को ढाई के मुकाबले आठ गोल से पराजित कर सितम्बर पोलो सीजन के पहले टूर्नामेंट आर्मी कमांडर पोलो कप का खिताब जीत लिया।

जयपुर। अर्जेन्टीना के चार गोल के बतिस्ता अलीबेर्दी और इतने ही हैंडीकैप के अनुभवी हैदराबादी खिलाड़ी शमशीर अली के बेहतरीन तालमेल की बदौलत कोग्निवेरा टीम ने कैवेलरी ग्राउण्ड पर थंडरबोल्ट को ढाई के मुकाबले आठ गोल से पराजित कर सितम्बर पोलो सीजन के पहले टूर्नामेंट आर्मी कमांडर पोलो कप का खिताब जीत लिया।

पहली बार किसी टूर्नामेंट में उतरी कोग्निवेरा और थंडरबोल्ट के बीच फाइनल मुकाबला पूरी तरह एक तरफारहा। विजेता टीम के लिए अर्जेन्टीना के बतिस्ता अलीबेर्दी ने चार गोल दागे, वहीं शमशीर अली ने दो गोल किए। युवा साविर गोदारा और महिला खिलाड़ी शिवांगी सिंह ने भी टीम की खिताबी जीत में एक-एक गोल अपने नाम किया। आधा गोल का एडवांटेज लेकर मैदान पर उतरी थंडरबोल्ट के लिए मेजर मृत्युंजय चौहान और मेजर राघवराज सिंह ने एक-एक गोल किया। टीम के प्रमोटर और कोग्निवेरा के सीईओ कमलेश शर्मा ने जीत के बाद कहा कि पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। सेमी फाइनल में मजबूत जयपुर टीम के खिलाफ मिली 11-4 की जीत ने फाइनल से पहले खिलाड़ियों में जोश का काम किया। कमलेश ने कहा कि उन्होंने पहली बार पोलो टीम उतारी है। उनका लक्ष्य खेल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था